बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा के घर सुसाइड; पिता ने छत से छलांग लगाकर खुद की जान ली, मुंबई पुलिस के अधिकारी मौके पर पहुंचे

Bollywood Actress Malaika Arora Father Anil Arora Died By Suicide
Malaika Arora Father Suicide: मुंबई में बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा के घर सुसाइड की घटना हो गई है। मलाइका अरोड़ा के पिता अनिल अरोड़ा (62 साल) ने घर की छत से छलांग लगाकर जान दे दी। पिता (Anil Arora) की मौत से मलाइका अरोड़ा और उनका पूरा परिवार सदमे में है। वहीं सुसाइड की इस घटना (Malaika Arora Father Death) के बाद मुंबई पुलिस मौके पर पहुंची हुई है।
मलाइका अरोड़ा के पिता की मौत को लेकर हर ऐंगल से जांच की जा रही है। फोरेंसिक टीम को भी जांच करने और साक्ष्य जुटाने के लिए मौके पर बुलाया गया है। इसके साथ ही मुंबई पुलिस ने अनिल अरोड़ा के शव को अपने कब्जे में ले लिया है और पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मुंबई पुलिस को अनिल अरोड़ा से या उनके घर से कोई सुसाइड नोट अभी तक नहीं मिला है।
बांद्रा में रह रहे थे मलाइका अरोड़ा के पिता
बताया जाता है कि, मलाइका अरोड़ा के पिता अनिल अरोड़ा मुंबई के बांद्रा स्थित फ्लैट में रह रहे थे। फ्लैट की बिल्डिंग में वह छठे फ्लोर पर रहते थे। यहीं से बुधवार सुबह उन्होंने नीचे छलांग लगाई और जान दे दी। अनिल अरोड़ा की बॉडी नीचे फर्श पर पड़ी देखी गई।
मुंबई पुलिस के एक अधिकारी ने कहा कि, घटना की सूचना मिलते ही बांद्रा पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीम मौके पर पहुंची। कुछ देर में फोरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंच गई थी। हम सभी एंगल से जांच कर रहे हैं। हमारी टीम और फोरेंसिक टीम यहां पर मौजूद हैं। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। प्राथमिक जांच में यह पूरी घटना खुदकुशी लग रही है। विस्तृत जांच की जा रही है।
मलाइका अरोड़ा के पिता ने सुसाइड क्यों किया?
मलाइका अरोड़ा के पिता अनिल अरोड़ा ने सुसाइड जैसा कदम क्यों उठाया। इसे लेकर अभी तक कोई कारण स्पष्ट नहीं है। अनिल अरोड़ा की मौत के पीछे पारिवारिक विवाद, हेल्थ प्रोब्लम यह अन्य किसी परेशानी से जूझने से जैसे कई सवाल सामने आ रहे हैं। लेकिन स्थिति अभी स्पष्ट नहीं है।
दुख व्यक्त करने पहुंच रहे बॉलीवुड के लोग
मलाइका अरोड़ा के पिता अनिल अरोड़ा के मौत की खबर सुन उनके जानने वाले भी स्तब्ध हैं। वह गहरा दुख व्यक्त कर रहे हैं। बॉलीवुड के लोग भी मलाइका अरोड़ा के घर शोक व्यक्त करने पहुंचने लगे हैं। सलमान खान के परिवार से उनके पिता और मशहूर लेखक सलीम खान मलाइका अरोड़ा की मां के घर पर पहुंचे। अभिनेता सोहेल खान भी साथ रहे। वहीं मलाइका अरोड़ा के पूर्व पति अरबाज़ खान भी शोक में शामिल होने के लिए मलाइका अरोड़ा के घर आए। अभिनेता अर्जुन कपूर मलाइका अरोड़ा की मां के घर पर मौजूद हैं।