भरमौर के ढकोग-बन्नी मार्ग पर नाले में गिरी बोलेरो कैंपर, मांधा के चालक की मौके पर मौत
- By Arun --
- Friday, 02 Jun, 2023

Bolero camper fell into a drain on Bharmour's Dhakog-Banni road, Mandha's driver died on the spot
चंबा:भरमौर उपमंडल के ढकोग-बन्नी संपर्क मार्ग पर गुरुवार देर रात बोलेरो कैंपर के नाले में जा गिरने से चालक की मौत हो गई। मृतक की पहचान जयकरण पुत्र रांझा राम वासी गांव मांधा तहसील भरमौर जिला चंबा के तौर पर की गई है।
वाहन में एक ही व्यक्ति सवार था। पुलिस ने शव का सिविल अस्पताल भरमौर में पोस्टमार्टम करवाने के उपरांत अंतिम संस्कार हेतु परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर दुर्घटना के विस्तृत कारणों की जांच आरंभ कर दी है। जानकारी के अनुसार जयकरण बोलेरो कैंपर वाहन में सवार होकर बन्नी से मांधा की ओर आ रहा था। इसी दौरान रास्ते में वाहन अनियंत्रित होकर नीचे नाले में जा गिरा। परिणामस्वरूप जय करण की मौके पर ही मौत हो गई।