ब्लू हिल म्यूजिक इंडिया का 'जिंदाबाद हिमाचल' गाना रिलीज 22 जनवरी को

ब्लू हिल म्यूजिक इंडिया का 'जिंदाबाद हिमाचल' गाना रिलीज 22 जनवरी को

ब्लू हिल म्यूजिक इंडिया का जिंदाबाद हिमाचल गाना रिलीज 22 जनवरी को

ब्लू हिल म्यूजिक इंडिया का 'जिंदाबाद हिमाचल' गाना रिलीज 22 जनवरी को

 ब्लू हिल म्यूजिक इंडिया के बैनर तले बना 'जिंदाबाद हिमाचल' गाना 22 जनवरी को रिलीज होने जा रहा है। यह गाना यूट्यूब चैनल ब्लू हिल म्यूजिक इंडिया पर शनिवार को सांय 6 बजे सुनें।
 इस गीत को हिमाचल प्रदेश के युवा कलाकार अर्जुन गोपाल ने अपनी मधुर आवाज़ दी है। 

म्यूजिक को मिस्टर डोप ने तैयार किया है। गीत के बोल को डॉ. गौरव ठाकुर ने लिखा है।  एडिटिंग का कार्य नरेश मलकानिया ने किया है। गाने को प्रोड्यूस मन्नत द्वारा किया गया है। 

इसके अलावा गाने का निर्देशन संदीप सिंह बावा ने किया है।
इस गीत को सोलन के अर्की और मंडी हिमाचल प्रदेश में फिल्मांकन किया है। इस गाने में आपको हिमाचल प्रदेश की खूबसूरत वादियां एवं मनमोहक दृश्य देखने को मिलेंगे। इसमें हिमाचल की पारंपरिक वेशभूषाओ और हिमाचल की संस्कृति की झलक देखने को मिलेगी। 

ब्लू हिल म्यूजिक इंडिया के निर्देशक संदीप सिंह बावा ने बताया कि हिमाचल प्रदेश में छिपी हुई प्रतिभाओं को आगे लाने एवं एक उचित मंच प्रदान करने की दिशा में एक कार्य निरन्तर करते रहेंगे।

 जिसके लिए सोलन जिला की भाविता जोशी ने सिंगर अर्जुन गोपाल से सम्पर्क साध के ब्लू हिल म्यूजिक इंडिया के बैनर पर ऑडियो व वीडियो बनवा कर कम्पनी से रिलीज करवाया। भाविता ने बताया कि आने वाले समय में हिमाचल की और छिपी हुई प्रतिभाएं ब्लू हिल म्यूजिक इंडिया के चैनल पर नजर आएंगी। 
यह गीत ब्लू हिल म्यूजिक इंडिया द्वारा यूट्यूब चैनल पर रिलीज होगा।