पूरा हरियाणा कल 'टोल' फ्री; किसानों के समर्थन में गुरनाम सिंह चढूनी का बड़ा ऐलान, किसान नेता ने कहा- हर तहसील में ट्रैक्टर परेड होगी

BKU Gurnam Singh Charuni Farmers Protest Delhi Chalo March News
Farmers Delhi Chalo March: पंजाब के हजारों किसान अपनी मांगों को लेकर दिल्ली डेरा जमाने के लिए निकले हुए हैं। इस बीच सरकार के आदेश पर पुलिस-प्रशासन ने किसानों के लिए दिल्ली-हरियाणा के बार्डर सील कर दिए हैं और किसानों को दिल्ली जाने से रोका हुआ है। खैर आज शाम 5 बजे से केंद्र और किसानों के बीच एक बार फिर से महत्वपूर्ण मीटिंग हो रही है। इस मीटिंग में किसानों और केंद्र में बात बनती है या नहीं। यह देखना होगा। लेकिन इस बीच भारतीय किसान यूनियन चढूनी ग्रुप के नेता गुरनाम सिंह चढूनी ने बड़ा ऐलान कर दिया है। गुरनाम सिंह चढूनी ने कहा है कि, 16 फरवरी यानि कल पूरे हरियाणा के टोल 3 घंटे के लिए फ्री रखे जाएंगे। आज पंजाब में टोल फ्री किए गए थे। इसके साथ ही किसानों ने रेल मार्ग भी बाधित किया।
दोपहर 12 बजे से शाम 3 बजे तक हरियाणा में सभी टोल फ्री
दरअसल, किसानों के समर्थन में गुरनाम सिंह चढूनी ने भारतीय किसान यूनियन चढूनी ग्रुप के सभी पदाधिकारीयों की मीटिंग बुलाई थी। काफी देर तक यह मीटिंग चली। जिसमें तीन फैसले लिए गए। जिनकी जानकारी गुरनाम सिंह चढूनी ने दी। चढूनी ने बताया कि आज तीन फैसले लिए गए हैं। पहला ये कि हम कल दोपहर 12 बजे से शाम 3 बजे तक 3 घंटे के लिए हरियाणा को टोल फ्री रखेंगे। पश्चिमी यूपी में भी टोल फ्री करवाने का कार्य किया जाएगा। इसके अलावा 17 फरवरी को हर तहसील में दोपहर 12 बजे से ट्रैक्टर परेड होगी। वहीं 18 फरवरी को सभी किसान और मजदूर व अन्य संगठनों की संयुक्त बैठक होगी। उस बैठक में आगे के फैसले लिए जाएंगे। गुरनाम सिंह चढूनी ने यह भी कहा कि वह और उनके संगठन के लोग पंजाब में किसानों के प्रदर्शन में शामिल नहीं होंगे। वे सिर्फ उनके समर्थन में हरियाणा में अपना काम करेंगे।
चढूनी का कहना- किसानों की सभी मांगे ज़ायज़
गुरनाम सिंह चढूनी किसानों के समर्थन में आकर सरकार को चेतावनी भी दे चुके हैं। बीते कल गुरनाम सिंह चढूनी ने कहा था कि अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे किसानों पर सरकार आसू गैस के गोले दाग रही है। चढूनी ने कहा था कि किसानों की सभी मांगे ज़ायज़ हैं और सरकार किसानों के साथ सख़्ती से पेश ना आये और कोई ऐसा कदम न उठाये कि बाद में उसके लिए ही मुश्किल हो जाए।
- bku gurnam singh charuni
- farmers delhi chalo march
- shambhu border police farmers
- police fire tear gas on farmers
- punjab haryana shambhu border
- protesting farmers
- msp guarantee law
- delhi farmers protest 2024
- farmers protest 2024
- delhi kisan andolan 2024
- delhi farmers protest
- delhi kisan andolan
- haryana delhi border seal