BJP was able to take lead only in some booths

कुछ बूथों पर ही भाजपा ले पाई बढ़त, कांग्रेस कई जगह रही आगे

BJP was able to take lead only in some booths

BJP was able to take lead only in some booths

BJP was able to take lead only in some booths- चंडीगढ़। गांव सारंगपुर और खुड्डा लाहौरा के बूथों पर ज्यादातर में कांग्रेस ही आगे रही। भाजपा महज कुछ बूथों पर ही बढ़त बना पाई। आखिर के राउंड में भाजपा प्रत्याशी संजय टंडन ने बढ़त घटाने की शुरुआत की लेकिन आखिर में 2504 वोटों से हार गये। कुछ बूथों ने अगर साथ दिया होता तो भाजपा के हिस्से हार न आती। पोलिंग स्टेशन गांव खुड्डा लाहौरा के गवर्नमेंट मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल गांव सारंगपुर में कांटे का मुकाबला रहा। यहां कांग्रेस को 351 जबकि भाजपा को 346 वोट मिले।

इसी तरह खुड्डा लाहौरा कालोनी के गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल गांव खुड्डा लाहौरा के बूथ पर कांग्रेस को 358 जबकि भाजपा को 375 वोट मिले। खुड्डा अली शेर के गवर्नमेंट माडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल के बूथ पर भाजपा को 439 वोट  जबकि कांग्रेस को 389 वोट हासिल हुए। सेक्टर 7 के गवर्नमेंच माडल हाई स्कूल, सेक्टर 7 सी के बूथ पर भाजपा को 351 जबकि कांग्रेस को 241 वोट मिले जबकि इसी सेक्टर के दूसरे बूथ पर भाजपा को 225 जबकि कांग्रेस को 197 वोट हासिल हुए।