5 बार के विधायक की मीटिंग से पहले मौत: चलती कार में BJP MLA को अचानक आया हार्ट अटैक, अस्पताल ले जाते-ले जाते चली गई जान

BJP MLA Arvind Giri Death
BJP MLA Arvind Giri Death : उत्तर प्रदेश बीजेपी में इस समय शोक की लहर दौड़ी हुई है| दरअसल, प्रदेश के लखीमपुर खीरी के गोला विधानसभा सीट से लगातार पांच बार विधायक अरविंद गिरी की अचानक दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई है| अरविंद गिरी की उम्र अभी 64 साल थी| सीएम योगी ने अरविंद गिरी की मौत पर गहरा दुःख व्यक्त किया है|

मीटिंग से पहले BJP MLA को आया हार्ट अटैक
मिली जानकारी के मुताबिक, बीजेपी विधायक अरविंद गिरी मंगलवार की सुबह गोला से लखनऊ के लिए एक मीटिंग अटेंड करने अपनी कार से निकले थे| जहां इसी बीच चलती कार में उन्हें अचानक हार्ट अटैक आ गया। जिसके बाद उनकी कार में मौजूद अन्य लोग उन्हें फौरन अस्पताल लेकर भागे| मगर अरविंद गिरी की अस्पताल पहुंचने से पहले ही जान चली गई| अस्पताल पहुंचते ही डॉक्टरों ने भाजपा विधायक अरविंद गिरी को मृत घोषित कर दिया।
एक दिग्गज नेता थे अरविंद गिरी
बतादें कि, 64 साल के अरविंद गिरि जबसे गोला विधानसभा सीट पर विधायक बने तबसे उन्होंने इस सीट पर किसी को विधायक नहीं बनने दिया| अरविंद गिरि इस सीट से अबतक लगातर पांच बार विधायक बने| जानकारी के अनुसार, 30 जून 1958 को यूपी के गोला गोकरणनाथ में जन्मे अरविंद गिरि ने अपने राजनीति सफर की शुरुआत 1994 में समाजवादी पार्टी से की थी।
1996 में पहली बार सपा के टिकट पर वह विधायक बने थे। फिर 2002 में सपा के टिकट पर 14वीं विधान सभा के दूसरी बार विधायक बने। 2007 में फिर तीसरी बार विधायक बने। 2012 में चौथी बार विधायक बने| 2022 में भारतीय जनता पार्टी से पांचवीं बार विधायक निर्वाचित हुए।
सीएम योगी ने जताया शोक
सीएम योगी ने अरविंद गिरी पर शोक व्यक्त करते हुए कहा कि लखीमपुर खीरी जिले के गोला विधानसभा सीट से भाजपा विधायक अरविंद गिरि का निधन अत्यंत दुखद है। मेरी शोक संवेदनाएं संतप्त परिजनों के साथ हैं। प्रभु श्रीराम दिवंगत आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान दें। शोकाकुल परिजनों को यह अथाह दुख सहने की शक्ति प्रदान करें।