BJP got lead in booths of Sector 8 and 11

भाजपा को सेक्टर 8 और 11 के बूथों में मिली बढ़त, सेक्टर 9 और 10 में कांग्रेस रही आगे

BJP got lead in booths of Sector 8 and 11

BJP got lead in booths of Sector 8 and 11

BJP got lead in booths of Sector 8 and 11- चंडीगढ़। चंडीगढ़ के विभिन्न सेक्टरों में भाजपा के कांग्रेस प्रत्याशी  से आगे रहने के आसार जताये  जा रहे थे और वह आंकड़ों में नजर भी आ रहा है। सेक्टर 8 के गवर्नमेंट मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल, 8 बी में कांग्रेस को 375 वोट मिले  जबकि भाजपा को यहां 379 वोट मिले। सेक्टर 8 के इसी स्कूल के दूसरे बूथ में भाजपा को 333 जबकि कांग्रेस को महज 256 वोट हासिल हुए।

सेक्टर 8 के डीएवी मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल, सेक्टर 8 सी में भाजपा को 352 जबकि कांग्रेस को 339 वोट मिले। हालांकि सेक्टर 9 में कांग्रेस प्रत्याशी ने भाजपा प्रत्याशी पर बढ़त बना ली। सेक्टर  10 और सेक्टर 11 में भी कांग्रेस प्रत्याशी मनीष तिवारी, संजय टंडन से काफी आगे रहे। सेक्टर 11 के गवर्नमेंट मॉडल हाई स्कूल, सेक्टर 11 ए में भाजपा प्रत्याशी को 250 जबकि कांग्रेस प्रत्याशी को 200 ही वोट हासिल हुए।

यानि यहां भाजपा ने कांग्रेस के ऊपर 50 वोटों की बढ़त बनाई। बसपा प्रत्याशी को भी  इन सेक्टरों के बूथों में एक से लेकर आधा  दर्जन तक वोट हासिल हुए। हैरानी की बात यह है कि सेक्टर 8, 9, 10, 11 के कई बूथों में नोटा ने भी कमाल दिखाया। लोगों ने यहां किसी भी प्रत्याशी को वोट न डाल कर अपना विरोध जताया।