BJP Candidates Announced: भाजपा ने हरियाणा सहित इन 3 राज्यों में उपचुनाव के लिए अपने उम्मीदवार घोषित किए, ये रही पूरी लिस्ट

BJP Candidates Announced For By-Election 2022
BJP Candidates Announced For By-Election 2022 : भाजपा ने हरियाणा सहित 3 राज्यों में उपचुनाव के लिए अपने उम्मीदवार घोषित कर दिए हैं| पार्टी द्वारा उम्मीदवारों के नाम की लिस्ट जारी कर दी गई है| बार अगर हरियाणा की करें तो यहां की आदमपुर विधानसभा सीट पर उपचुनाव होना है| बीजेपी ने इस सीट पर कुलदीप बिश्नोई के बेटे भव्य बिश्नोई को मैदान में उतारा है| देखें किस राज्य में कहां से किस उम्मीदवार को तरजीह दी गई है?
देखें लिस्ट
.gif)
कुलदीप बिश्नोई के इस्तीफे से खाली हुई थी आदमपुर विधानसभा सीट
हरियाणा के हिसार जिले में पड़ने वाली आदमपुर विधानसभा सीट कुलदीप बिश्नोई के इस्तीफे से खाली हुई है| कुलदीप बिश्नोई ने हाल ही में इस सीट से इस्तीफ़ा दे दिया था और बीजेपी में शामिल हो गए थे| कुलदीप बिश्नोई हिसार की आदमपुर विधानसभा सीट से चार बार विधायक रहे| कुलदीप बिश्नोई पहली बार 1998 में आदमपुर से विधायक बने थे| इस सीट पर कुलदीप बिश्नोई के परिवार का ही दबदबा रहा है| कुलदीप बिश्नोई हरियाणा के तीन बार मुख्यमंत्री स्वर्गीय भजन लाल के बेटे हैं। वह पूर्व में दो बार भिवानी और हिसार से लोकसभा सांसद भी रह चुके हैं|
हरियाणा सहित 6 राज्यों की 7 विधानसभा सीटों पर होना है उपचुनाव
बतादें कि, देश के 6 राज्यों (हरियाणा, उत्तर प्रदेश, बिहार, महाराष्ट्र, तेलंगाना और उड़ीशा) की 7 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव होना है| इन सीटों पर उपचुनाव के लिए वोटिंग 3 नवंबर को होगी| जबकि 6 नवंबर को चुनाव का परिणाम जारी किया जाएगा| मालूम रहे कि, किसी विधानसभा सीट पर उपचुनाव तभी कराया जाता है| जब उक्त विधानसभा सीट पर या तो विधायक द्वारा इस्तीफा दे दिया गया हो या फिर उसकी मौत हो गई हो|