BJP appointed assembly incharges and coordinators in 90 assemblies

भाजपा ने 90 विधानसभाओं में नियुक्त किए विधानसभा प्रभारी व संयोजक

BJP appointed assembly incharges and coordinators in 90 assemblies

BJP appointed assembly incharges and coordinators in 90 assemblies

BJP appointed assembly incharges and coordinators in 90 assemblies- चंडीगढ़। हरियाणा में तीसरी बार सरकार बनाने के लिए भाजपा मिशन मोड़ काम कर रही है। चुनाव की तैयारियों को लेकर जहां विपक्ष आरोप-प्रत्यारोप में उलझा हुआ है वहीं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंडित मोहन लाल बड़ौली ने 90 की 90 विधानसभाओं में अपने विधानसभा प्रभारी और विधानसभा संयोजकों की नियुक्ति कर दी है। प्रदेश कार्यालय प्रभारी और प्रदेश महामंत्री सुरेंद्र पूनिया ने इस संबंध में सभी प्रभारियों व संयोजकों के नामों की सूची जारी कर दी है।

हरियाणा भाजपा मीडिया प्रभारी अरविंद सैनी ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष पंडित मोहन लाल बड़ौली ने कालका विधानसभा प्रभारी श्याम लाल बंसल को नियुक्त किया है, जबकि इसी विधानसभा का संयोजक नरेश सैन को बनाया गया है। इसी प्रकार से पंचकूला विधानसभा का प्रभारी धर्मपाल राणा को बनाया गया है व हरेंद्र मलिक को संयोजक, नारायण गढ़ विधानसभा का प्रभारी जसमेर राणा  व संयोजक अश्विनी अग्रवाल को बनाया है। अंबाला कैंट विधानसभा प्रभारी डा. संजय शर्मा व संयोजक संजीव सोनी को नियुक्त किया है। अंबाला सिटी विधानसभा प्रभारी कर्मचंद गोल्डी, संयोजक रितेश गोयल, मुलाना विधानसभा प्रभारी जगमोहन लाल कुमार व संयोजक सतीश मेहता, साढौरा विधानसभा प्रभारी ईश्वर पलाका व संयोजक रमेश ठसका, जगाधरी प्रभारी रामनिवास गर्ग, संयोजक रामपाल नम्बरदार, यमुनानगर विधानसभा प्रभारी अशोक मेहंदीरता व संयोजक कृष्ण सिंगला को नियुक्त किया है।

श्री सैनी ने बताया कि रामेश्वर चौहान को रादौर विधानसभा प्रभारी व सुरेंद्र चीमा को संयोजक, लाडवा विधानसभा प्रभारी धर्मबीर मिर्जापुर व संयोजक सुरेश कश्यप, शाहबाद विधानसभा प्रभारी रवि बतान व संयोजक जगदीप सांगवान, थानेसर विधानसभा प्रभारी रविन्द्र सांगवान व संयोजक डीपी चौधरी, पेहवा विधानसभा प्रभारी राजकुमार सैनी व संयोजक राम कृष्ण दुआ, गुहला विधानसभा प्रभारी जसवंत पठानिया व संयोजक राजेश शर्मा पिंटू, कलायत विधानसभा प्रभारी कृष्ण शर्मा सांच व संयोजक कुलविन्द्र राणा, कैथल विधानसभा प्रभारी देवेंद्र पांचाल व संयोजक सुरेश संधू को नियुक्त किया है। इसी तरह से पूंडरी विधानसभा प्रभारी अरूण शर्राफ व संयोजक ईशम सिंह साकरा, नीलोखड़ी विधानसभा प्रभारी कृष्ण गर्ग व संयोजक शिवनाथ कपूरा, इंद्री विधानसभा प्रभारी मेहर सिंह कलामपुर व संयोजक प्रवीन लाठर, करनाल विधानसभा प्रभारी रमेश कश्यप व संयोजक अशोक भंडारी, घरोंडा विधानसभा प्रभारी विरेंद्र ठाकुर व संयोजक निर्मला बैरागी, असंध विधानसभा प्रभारी यशपाल ठाकुर व संयोजक संजय राणा, पानीपत ग्रामीण विधानसभा प्रभारी सुलेख डिडवाड़ा व संयोजक कृष्ण आर्य, पानीपत शहर विधानसभा प्रभारी राममेहर मलिक व संयोजक तरूण गांधी, इसराणा विधानसभा प्रभारी देवेंद्र दत्ता व संयोजक रोशन महला, समालखा विधानसभा प्रभारी रविन्द्र भाटिया व संयोजक बिजेंद्र अट्टा को नियुक्त किया है।

अरविंद सैनी ने बताया कि गन्नौर विधानसभा प्रभारी रमेश कश्यप व संयोजक भूसन हंसिजा, राई विधानसभा प्रभारी आनन्द हुड्डा व संयोजक योगेश जठेडी, खरखौदा विधानसभा प्रभारी ओम प्रकाश अत्रेय व संयोजक बबीता दहिया, सोनीपत विधानसभा प्रभारी आनंद दहिया व संयोजक महेश लूथरा, गोहाना विधानसभा प्रभारी मनोज जैन व संयोजक नरेंद्र गहलावत, बरोदा विधानसभा प्रभारी धर्मबीर नांदल व संयोजक प्रदीप सांगवान, जुलाना विधानसभा प्रभारी ओम प्रकाश पहल व संयोजक सुखदीप बुआना, सफीदो विधानसभा प्रभारी ओम प्रकाश शर्मा व संयोजक जितेंद्र रोहड़, जींद विधानसभा प्रभारी कलीराम पटवारी व संयोजक हरिदास सैनी, नरवाना विधानसभा प्रभारी सज्जन गर्ग व संयोजक रिछपाल शर्मा, टोहाना विधानसभा प्रभारी प्रवीन जोड़ा, व संयोजक रिंकूमान, फतेहाबाद विधानसभा प्रभारी केवल मेहता व संयोजक सविता टूटेजा और रेतिया विधानसभा प्रभारी हरीश गर्ग व संयोजक राधा कृष्ण नारंग को प्रदेश अध्यक्ष पंडित मोहन लाल बडौली ने नियुक्त किया है।

अरविंद सैनी ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष ने कालांवाली विधानसभा प्रभारी भुपेश मेहता व संयोजक रेनू शर्मा को नियुक्त किया है। इसी तरह से डबवाली विधानसभा प्रभारी बीरेंद्र टिन्ना व संयोजक गौरव मोंगा, रानियां विधानसभा प्रभारी यतिन्द्र संयोजक गुरेदव राही, सिरसा विधानसभा प्रभारी देव कुमार शर्मा व संयोजक मुकेश मेहता, ऐलनाबाद विधानसभा प्रभारी सागर केहरवाला व संयोजक जसबीर चहल, उचानाकलां विधानसभा प्रभारी पुरूषोत्तम शर्मा व संयोजक नीरज गोस्वामी, आदमपुर विधानसभा प्रभारी मनदीप मलिक व संयोजक विनोद ऐलावादी, उकालाना विधानसभा प्रभारी वैभव बिदानी व संयोजक हवा सिंह धारीवाल, नारनौंद विधानसभा प्रभारी धर्मबीर रतेरिया व संयोजक जयवीर माजरा, हांसी विधानसभा प्रभारी रवि सैनी व संयोजक सोनू जांगड़ा, बरवाला विधानसभा प्रभारी प्रवीन बंसल, संयोजक पवन शर्मा को नियुक्त किया है।  

श्री सैनी ने बताया कि हिसार विधानसभा प्रभारी सतपाल शर्मा व संयोजक रामचंद्र गुप्ता, नलवा विधानसभा प्रभारी सतबीर वर्मा व संयोजक कृष्ण सरसाना, बवानी खेड़ा विधानसभा प्रभारी जगन्नाथ मेहता व संयोजक जोगिन्द्र एडवोकेट, बाढडा विधानसभा प्रभारी जगदीश अटेल व संयोजक चंद्रपाल, दादरी विधानसभा प्रभारी राजेंद्र शर्माकारी व संयोजक विनोद दिवाला, लोहारू विधानसभा प्रभारी राजबाला श्योराण व संयोजक सुबे सिंह लाखलान, भिवानी विधानसभा प्रभारी विजय शेखावत व संयोजक शिव कुमार परासर, तोशाम विधानसभा प्रभारी ठाकुर अमर सिंह व संयोजक हरि सिंह, अटेली विधानसभा प्रभारी देवेंद्र यादव व संयोजक सुरेश अत्री, महेंद्रगढ़

विधानसभा प्रभारी अजीत सिंह यादव व संयोजक देवेंद्र यादव, नारनौल विधानसभा प्रभारी सुरेश शर्मा व संयोजक प्रदीप गौड़, नांगल चौधरी विधानसभा प्रभारी राजेंद्र यादव व संयोजक रमेश तंवर, महम विधानसभा प्रभारी मनमोहन गोयल व संयोजक तकदीर अहलावत, गढ़ी सांपला किलोई विधानसभा प्रभारी कंवल सिंह सैनी व संयोजक बीर सिंह हुड्डा, रोहतक विधानसभा प्रभारी सतीश नांदल व संयोजक ईश्वर सिंघल, कलानौर विधानसभा प्रभारी अजय बंसल व संयोजक राजेंद्र रावत, कोसली विधानसभा प्रभारी अनिल शर्मा मातनहेल व संयोजक अमित यादव, बहादुरगढ़ विधानसभा प्रभारी राजेंद्र शर्मा व संयोजक राम सिंह दलाल, बादली विधानसभा प्रभारी दिनेश घिलौड़ व संयोजक विनोद चौहान, झज्जर विधानसभा प्रभारी दिनेश शेखावत व संयोजक दिनेश गोयल, बेरी विधानसभा प्रभारी ऋषि जाखड़ व संयोजक राजेश आर्य को नियुक्त किया है।

अरविंद सैनी ने बताया कि बावल विधानसभा प्रभारी वीर कुमार यादव व संयोजक हीरा लाल सरपंच को नियुक्त किया है। वहीं प्रदेश अध्यक्ष पंडित मोहन लाल बड़ौली ने रेवाड़ी विधानसभा प्रभारी ईश्वर चनेचा व संयोजक अशोक मुदगिल, पटौदी विधानसभा प्रभारी मनोज शर्मा व संयोजक सुंदर लाल, बादशाहपुर विधानसभा संदीप राघव को व संयोजक रामबीर भाटी, गुडगांव विधानसभा प्रभारी विरेंद्र यादव व संयोजक अजीत यादव को नियुक्त किया है। इसी तरह से सोहना विधानसभा प्रभारी महेश यादव व संयोजक हरबीर अधाना, नूंह विधानसभा प्रभारी शिव कुमार आर्य व संयोजक गंगादान डागर, फिरोजपुर झिरका विधानसभा प्रभारी भानीराम मंगला व संयोजक जतिन बुसरी, पुन्हाना विधानसभा प्रभारी राज कुमार गर्ग व संयोजक लियाकत, हथीन विधानसभा प्रभारी पवन पूनिया व संयोजक सूरज पाण्डे को नियुक्त किया है।

अरविंद सैनी ने बताया कि होडल विधानसभा प्रभारी करतार बैंसला व संयोजक लखन पार्षद, पलवल विधानसभा प्रभारी भूपराम पाठक व संयोजक प्रवीन ग्रोवर, पृथला विधानसभा प्रभारी वजीर सिंह डागर व संयोजक नंद किशोर शर्मा, फरीदाबाद एनआईटी विधानसभा प्रभारी लख्मीचंद भारद्वाज व संयोजक श्रीभगवान सिंह, बडख़ल विधानसभा प्रभारी सोहनपाल सिंह व संयोजक हरेंद्र भड़ाना, बल्लभगढ विधानसभा प्रभारी मूलचंद मित्तल व संयोजक महावीर सैनी, फरीदाबाद विधानसभा प्रभारी अनिल नागर व संयोजक प्रकाशवीर तथा तिगांव विधानसभा प्रभारी आरएन सिंह को और संयोजक अमित भारद्वाज को नियुक्त किया गया है।