BJP and Punjab Lok Congress seat sharing in Punjab

पता चला! पंजाब में BJP इतनी सीटों पर लड़ेगी चुनाव, कैप्टन की पंजाब लोक कांग्रेस को मिलीं इतनी सीटें

Punjab Election-2022

Punjab Election-2022

Punjab Election-2022 : पंजाब में भाजपा विधानसभा चुनाव-2022 गठबंधन में लड़ रही है| भाजपा को कैप्टन की पार्टी पंजाब लोक कांग्रेस और शिरोमणि अकाली दल (संयुक्त) का साथ मिला हुआ है| वहीं, जहां अभी तक यह साफ़ नहीं हो पाया था कि इस गठबंधन में कौन पार्टी कितनी सीटों पर चुनाव लड़ रही है, अब साफ हो गया है| सोमवार को दिल्ली में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने बताया कि भाजपा पंजाब की 65 सीटों पर चुनाव लड़ेगी, पंजाब लोक कांग्रेस 37 सीटों पर और शिअद-संयुक्त 15 सीटों पर चुनाव लड़ेंगी| बतादें कि, पंजाब में विधानसभा की 117 सीटें हैं|

पंजाब के माफियाओं पर अटैक ....

इधर, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने पंजाब के माफियाओं का मसला भी इस दौरान उठाया| नड्डा ने कहा कि पंजाब पर आज विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है। पंजाब पहले जहां विकास की ओर अग्रसर था, आज वो नीचे खिसक रहा है। माफियाराज ने पंजाब को खोखला करने का काम किया है। आज जमीन माफिया, रेत माफिया, ड्रग माफिया से सभी पंजाब को खोखला कर रहे हैं। इसलिए यह गठबंधन एक कमिटमेंट के साथ आगे बढ़ रहा है कि हम इस माफियाराज को समाप्त करेंगे।

पंजाब में सुरक्षा एक बड़ा मुद्दा ...

नड्डा ने पंजाब की सुरक्षा मुद्दे पर भी बात की| नड्डा ने कहा कि पंजाब बॉर्डर पर स्थित राज्य है, देश की सुरक्षा के लिए पंजाब में स्थिर और मजबूत सरकार बनना आवश्यक है। पाकिस्तान की हरकतें हमारे देश के लिए कैसी रही हैं, ये हमें मालूम है। हमने देखा है कि ड्रग्स की औऱ हथियारों की स्मगलिंग का प्रयास पंजाब में होता रहता है। इसलिए ये चुनाव सिर्फ सत्ता परिवर्तन का ही माध्यम नहीं है, सरकार बदलना ही इस चुनाव का उद्देश्य नहीं है। ये चुनाव आने वाली पीढ़ियों को सुरक्षित करने के लिए और पंजाब को स्थिरता देने के लिए है। पंजाब सुरक्षित रहता है तो देश सुरक्षित रहता है।

केंद्र और राज्य के अच्छे रिश्ते से बनेगा पंजाब मजबूत ..

जेपी नड्डा ने कहा कि केंद्र-राज्य के रिश्ते अच्छे होना बहुत आवश्यक है| प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में देश बहुत तीव्र गति से आगे बढ़ रहा है।

 

वीडियो लिंक - https://twitter.com/BJP4India/status/1485552359866761218