बिहार बोर्ड के 12 वीं का रिजल्ट हुआ जारी, जानें पासिंग पर्सेंटेज और भी कई डिटेल्स

बिहार बोर्ड के 12 वीं का रिजल्ट हुआ जारी, जानें पासिंग पर्सेंटेज और भी कई डिटेल्स

बिहार बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2025 का इंतजार कर रहे छात्रों का इंतजार जल्द ही खत्म होने वाला है।

 

bihar board inter result 2025: बिहार बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2025 का इंतजार कर रहे छात्रों का इंतजार जल्द ही खत्म होने वाला है। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति की ओर से अब तक रिजल्ट डेट और समय की घोषणा नहीं हुई है। BSEB इंटर रिजल्ट की तारीख और समय, परीक्षा परिणाम घोषित करने से पहले बता दिया जाएगा। इंटरमीडिएट परीक्षा देने वाले छात्र अपना रिजल्ट BSEB की ऑफिशियल वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in पर चेक कर पाएंगे।

 

बिहार बोर्ड पास रेट

बिहार बोर्ड रिजल्ट पिछले सालों का पास प्रतिशत पिछले कुछ सालों में 12वीं के रिजल्ट का पास प्रतिशत कैसा रहा, यह भी जान लीजिए। यहां साल 2019 से 2024 तक उल्टे क्रम में छात्रों के पास प्रतिशत दिए गए है।

साल बीते 6 साल का पास प्रतिशत
2024 87.21%
2023 83.73%
2022 80.15%
2021 78.04%
2020 80.59%
2019 79.76%

 

कितने बच्चों ने दिया था एग्जाम

इस वर्ष बिहार बोर्ड कक्षा 12 की परीक्षा 1 फरवरी से शुरू होकर 15 फरवरी 2025 को समाप्त हुई। बोर्ड की ओर से मिली जानकारी के अनुसार इस साल 12.92 लाख छात्र इंटर की परीक्षा देने के लिए योग्य थे। इनमें 6,41,847 लड़कियां और 6,50,466 लड़के शामिल थे। BSEB की यह परीक्षा पूरे राज्य में 1677 केंद्रों पर आयोजित की गई थी। आगे रिजल्ट के अपडेट्स के लिए ऑफिशियल वेबसाइट्स और सोशल मीडिया पर नजर बनाए रखें। इसके अलावा एनबीटी एजुकेशन पर इस बारे में अपडेट उपलब्ध कराया जाएगा।