Bigg Boss Elvish Yadav| विदेशी लड़कियां, सांपों का जहर और रेव पार्टी... बिग बॉस विनर एल्विश यादव पर पुलिस का शिकंजा, FIR दर्ज, 5 गिरफ्तार

विदेशी लड़कियां, सांपों का जहर और रेव पार्टी... Bigg Boss विनर एल्विश यादव पर पुलिस का शिकंजा, FIR दर्ज, 5 गिरफ्तार VIDEO

Bigg Boss Winner Elvish Yadav Noida Police FIR For Snakes and Venom Supply

Bigg Boss Winner Elvish Yadav Noida Police FIR For Snakes and Venom Supply

Bigg Boss Winner Elvish Yadav: बिग बॉस OTT-2 के विनर और चर्चित यूट्यूबर एल्विश यादव की इस समय जमकर फजीहत हो रही है। सोशल मीडिया पर लोग न जाने क्या-क्या कह रहे हैं। दरअसल, एल्विश यादव पर आरोप है कि वे एनसीआर में रेव पार्टियां आयोजित कर वहां विदेशी लड़कियों को बुलाते थे और फिर नशे के तौर पर नाना-प्रकार के सांपों के जहर का इस्तेमाल किया जाता था। एल्विश यादव द्वारा सांपों की सप्लाई लेने और करने की बात भी सामने आई है। साथ ही सांपों के जहर की भी सप्लाई की जाती थी। बता दें कि, एनिमल वेल्फेयर ऑफिसर से इस सबका भंडाफोड़ किया है। ऑफिसर ने पहले अपने मुखबिर के साथ पूरी सच्चाई का पता लगाया और इसके बाद नोएडा पुलिस और वन विभाग को सूचना दी।

सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची नोएडा सेक्टर-49 थाना पुलिस ने मौके से पांच लोगों को जहर और सांपों के साथ गिरफ्तार किया है। जबकि एल्विश यादव मौके पर नहीं मिले। पुलिस ने एल्विश यादव समेत कुल 6 लोगों को नामजद करते विभिन्न धाराओं में एफ़आईआर दर्ज की है और आगे की कार्रवाई कर रही है। बताया जाता है कि, पुलिस गिरफ्तार किए गए पांच लोगों के पास से कुल 9 सांपों को रेस्क्यू किया है। इन सांपों में 5 कोबरा साँप हैं, एक अजगर सांप, एक रेड स्नेक और 2 दोमुहा सांप शामिल हैं। आरोपियों के पास से एक बोतल में 20 मिलीलीटर जहर भी मिला है। बताया जाता है कि, पार्टियों में हाई पावर के नशे के लिए सांपों का जहर सप्लाई कर मोटी रकम वसूली जाती थी।

नोएडा के डीएफओ प्रमोद कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि वीरवार शाम हमे जानकारी मिली थी कि सांपों और उनके जहर को लेकर कुछ व्यापार की संभावना है। इसके लिए तैयारी की गई थी। वन विभाग, पुलिस विभाग और पीएफए द्वारा ज्वाइंट ऑपरेशन किया गया जिसमें 5 लोगों की गिरफ्तारी हुई है। कई सांप बरामद किए गए हैं। एक बोतल में जहर भी मिला है, जांच के बाद पता चलेगा कि वास्तव में ये सब चल क्या रहा था। बताया जा रहा है कि, एल्विश यादव को अपने कब्जे में लेने के लिए पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है। एल्विश यादव की मौजूदगी मुम्बई में बताई जा रही है। एल्विश यादव के साथ-साथ इस पूरे मामले में शामिल और साथियों की तलाश भी पुलिस करेगी। बता दें कि, रेव पार्टी शराब, ड्रग्स, म्यूजिक, नाच गाना और सेक्‍स की पार्टी होती है। ये गैरकानूनी रूप से बड़े गुपचुप तरीके से आयोजित की जाती है।

एल्विस यादव का यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

यह मामला सामने आने के बाद एल्विस यादव का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। जिसमें एल्विश यादव के साथ एक विदेशी गर्ल नजर आ रही है और एल्विश उस विदेशी गर्ल और एक सांप के साथ अपना टोरा दिखा रहे हैं... इस वीडियो को शेयर कर लोग कह रहे हैं कि ये है एल्विश का असली सिस्टम.... अब इस सिस्टम की सजा तो मिलेगी।