बाबा ये क्या कर दिया? राजस्थान के खाटू धाम में हुआ बड़ा हादसा, श्री श्याम के दर्शन करने पहुंचे भक्तों में मची भगदड़, देखें कितने लोगों की मौत, घायलों को जयपुर भेजा गया

Big Incident at Khatu Shyamji Temple in Sikar Rajasthan
Big Incident at Khatu Shyamji Temple in Sikar Rajasthan : राजस्थान से सोमवार की सुबह एक बड़ी बुरी खबर सामने आई है| दरअसल, खबर सीकर जिले में स्थित खाटू धाम से जुडी हुई है| जहां एक बड़ा हादसा हो गया है| इस हादसे में 3 महिलाओं की मौत की जानकारी मिली है जबकि कई लोग घायल बताये जा रहे हैं| जिन्हें इलाज के लिए फौरन अस्पताल ले जाया गया है|
वहीं, कुछ घायलों की हालत ज्यादा नाजुक भी बताई जाती है जिन्हें जयपुर के अस्पताल में रेफर किया गया है| फिलहाल, इस बड़े हादसे के बाद मौके का माहौल काफी गमगीन सा है और जो मरे हैं उनके अपनों की हालत का तो कोई जवाब ही नहीं है| हादसे के बाद मौके पर पहुंची पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है और आगे ऐसा हादसा न हो इसपर ध्यान दिया जा रहा है|
.jpg)
मासिक मेले पर उमड़ता भक्तों का सैलाब...
दरअसल, हर महीने की एकादशी के अवसर पर खाटू धाम में दर्शन की बड़ी महत्वता है| खाटू धाम में इस दिन से दो दिन का मेला चलता है| खाटू धाम में भक्तों का बड़ा सैलाब उमड़ता है| सब जल्द से जल्द हर हाल में खाटू श्याम जी के दर्शन करना चाहते हैं| जहां ऐसा ही कुछ आज सोमवार सुबह भी हुआ| श्री श्याम के दर्शन करने पहुंचे भक्तों में भगदड़ मच गई| जिसके बाद भीड़ के बीच कई लोग दब गए और उनमें से तीन महिलाओं की सांसे ही थम गईं| जबकि कई लोग घायल हो गए| बताया जाता है कि, जिन महिलाओं की हादसे में जान गई है| वह सब हरियाणा की रहने वाली हैं|
.jpg)
राजस्थान CM अशोक गहलोत ने जताया दुख...
इधर, खाटू श्याम जी के धाम में हादसे की जानकारी मिलने पर राजस्थान CM अशोक गहलोत ने दुख जताया है और साथ ही सहायता राशि देने की घोषणा की है| CM अशोक गहलोत ने कहा कि सीकर में खाटूश्याम जी के मंदिर में भगदड़ होने से 3 दर्शनार्थी महिलाओं की मृत्यु बेहद दुखद एवं दुर्भाग्यपूर्ण है। मेरी गहरी संवेदनाएं शोकाकुल परिजनों के साथ हैं, ईश्वर उन्हें यह आघात सहने की शक्ति प्रदान करें एवं दिवंगतों की आत्मा को शांति प्रदान करें| खाटू श्यामजी मंदिर में मची भगदड़ में मृतकों के परिजन को पांच-पांच लाख रुपये और घायलों को 20-20 हजार रुपये की सहायता राशि दी जाएगी|
.jpg)
पीएम मोदी ने जताया दुख ...
वहीं, पीएम मोदी ने भी इस हादसे में गहरा शोक व्यक्त किया है| पीएम मोदी ने कहा कि राजस्थान के सीकर में खाटू श्यामजी मंदिर परिसर में मची भगदड़ में लोगों की मौत की घटना बेहद दुखद है। मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिवारों के साथ हैं। मैं प्रार्थना करता हूं कि जो लोग घायल हुए हैं वे जल्द से जल्द ठीक हों|
वैष्णो देवी मंदिर में भी हुआ था ऐसा ही हादसा ...
ज्ञात रहे कि, इसी साल ही जनवरी में जम्मू-कश्मीर के कटरा में माता वैष्णो देवी मंदिर में भी ऐसा ही हादसा हुआ था| माता के दर्शन करने पहुंचे भक्तों में भगदड़ मच गई थी और इस हादसे में 12 लोगों की मौत हुई थी|