चंडीगढ़ जिला अदालत में भारत रत्न बाबा साहेब डॉक्टर भीम राव अम्बेडकर जी का 134 वा जन्मदिवस मनाया

चंडीगढ़ जिला अदालत में भारत रत्न बाबा साहेब डॉक्टर भीम राव अम्बेडकर जी का 134 वा जन्मदिवस मनाया

365c6275-4869-4433-894a-702daf8a150f

Bharat Ratna Baba Saheb Dr. Bhim Rao Ambedkar's 134th Birth Anniversary

डॉक्टर बी.आर.अंबेडकर लीगल फर्टिनिटी के सदस्य द्वारा जिला बार डीबीए चंडीगढ़ के सहयोग से मनाया गया।

रंजीत शम्मी चंडीगढ़। Bharat Ratna Baba Saheb Dr. Bhim Rao Ambedkar's 134th Birth Anniversary: मंगलवार को सैक्टर 43 स्थित जिला अदालत में  भारत रत्न बाबा साहेब डॉक्टर भीम राव अम्बेडकर जी का 134 वा जन्मदिवस डॉक्टर बी आर अंबेडकर लीगल फर्टिनिटी के सदस्य द्वारा जिला बार डीबीए चंडीगढ़ के सहयोग से मनाया गया।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि चंडीगढ़ के कार्यवाहक जिला एवं सत्र न्यायाधीश रजनीश गर्ग थे।तथा डीबीए चंडीगढ़ के अध्यक्ष अशोक चौहान विशिष्ट अतिथि थे। एडवोकेट संदीप गुज्जर विशेष आमंत्रित थे।इस अवसर पर कार्यवाहक जिला एवं सत्र न्यायाधीश द्वारा डीबीए चंडीगढ़ की लाइब्रेरी में डॉ. बी.आर. अंबेडकर के चित्र का अनावरण भी किया गया।जन्मदिवस समारोह जेंट्स डिस्ट्रिक्ट बार रूम में मनाया गया तथा कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि ने कहा कि डॉ. बी.आर. अंबेडकर का योगदान सराहनीय है। अम्बेडकर जी के विचार समाज के प्रति बहुमूल्य और अनगिनत हैं।उन्होंने कहा कि वह कार्यक्रम की सराहना करते है।और यह कार्यक्रम बहुत अच्छे तरीके से आयोजित किया गया था। यह कार्यक्रम डीबीए चंडीगढ़ के इतिहास में पहला और ऐतिहासिक कार्यक्रम है।इस मौके पर सुदेश खुर्चा एडवोकेट, हरदीप हंस एडवोकेट, राजिंदर मैकवाना एडवोकेट, धर्मवीर अनारिया एडवोकेट,श्रीमती शालिनी बागड़ी एडवोकेट तथा जगतार कुरील एडवोकेट,एडवोकेट बलजीत सिंह सैनी के आलावा अन्य कोर्ट के एडवोकेट विशेष रूप से उपस्थित रहे।