8 अगस्त, यानी आज के ही दिन महात्मा गांधी ने भारत छोड़ो आंदोलन की शुरूआत की थी, जानें इसका इतिहास
- By Sheena --
- Tuesday, 08 Aug, 2023

Bharat Chhodo Andolan 8 August History
Bharat Chhodo Andolan 8 August: देश के स्वतंत्रता संग्राम में 8 अगस्त के दिन का एक खास महत्व मन गया है। आपको बतादें कि इस दिन महात्मा गांधी ने अंग्रेजों को भारत से निकालने के लिए कई अहिंसक आंदोलनों का नेतृत्व किया और 8 अगस्त 1942 को उन्होंने भारत छोड़ो आंदोलन की शुरुआत की थी। आठ अगस्त का दिन अफगानिस्तान में भी एक महत्वपूर्ण घटना का गवाह रहा है। 1988 में आठ अगस्त के दिन ही नौ वर्ष के युद्ध के बाद अफगानिस्तान से रूसी सेना की वापसी की शुरुआत हुई थी। देश दुनिया के इतिहास में आठ अगस्त की तारीख पर दर्ज कुछ अन्य महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा इस प्रकार है।
कब शुरू हुआ था भारत छोड़ो आंदोलन?
भारत छोड़ो आंदोलन (Quit India Movement) की शुरुआत 08 अगस्त 1942 को हुई थी। इस आंदोलन का नेतृत्व राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने किया था। महात्मा गांधी ने 08 अगस्त 1942 को अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) के बॉम्बे (अब मुंबई) अधिवेशन में इसकी शुरुआत की थी। भारत छोड़ो आंदोलन अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ काफी प्रभावशाली साबित हुआ और शासन की नींद उड़ गई थी।
करो या मरो का नारा किसने और कब दिया?
भारत छोड़ो आंदोलन का प्रभाव देशवासियों पर काफी गहरा पड़ा था। महात्मा गांधी ने इस आंदोलन के दौरान 'करो या मरो' का नारा दिया था। करो या मरो के नारे ने लोगों को इस तरह प्रभावित किया कि अंग्रेजों को भारत छोड़कर जाना पड़ा। आंदोलन की शुरुआत करते हुए, गांधीजी ने कहा कि अंग्रेजों को अब तुरंत भारत छोड़कर चले जाने चाहिए।
भारत छोड़ो आंदोलन के बाद क्या हुआ?
भारत छोड़ो आंदोलन (Quit India Movement) की शुरुआत के अगले ही दिन यानी कि नौ अगस्त को अंग्रेजी सरकार ने सैकड़ों लोगों को गिरफ्तार कर लिया। इसमें गांधीजी भी शामिल थे। इस दौरान कई लोग मारे गए थे। प्रत्येक साल उन लोगों को श्रद्धांजलि दी जाती है, जिन्होंने भारत छोड़ो आंदोलन के दौरान अपने जान गंवाए थे।
भारत छोड़ो आंदोलन को कहा गया अगस्त क्रांति
भारत छोड़ो आंदोलन को अगस्त क्रांति के नाम के नाम से भा जाना जाता है। इस आंदोलन की शुरुआत आठ अगस्त को हुई थी, लेकिन आमतौर पर लोगों का मानना है कि इसकी शुरुआत नौ अगस्त को हुई थी। इस आंदोलन के दौरान 14 हजार से अधिक लोगों को जेल में डाल दिया गया था।
1900 : बोस्टन में पहली डेविस कप श्रृंखला की शुरूआत।
1908 :शास्त्रीय संगीत गायिका सिद्धेश्वरी देवी का जन्म।
1919 : ब्रिटेन ने अफगानिस्तान की आजादी को मंजूरी दी।
1942 : महात्मा गांधी ने भारत छोड़ो आंदोलन की शुरुआत की।
1947 : पाकिस्तान ने अपने राष्ट्रीय ध्वज को मंजूरी दी।
1988 : अफगानिस्तान में 9 साल के युद्ध के बाद रूसी सेना की वापसी शुरू हुई।
1988 : आठ वर्ष तक चले संघर्ष के बाद ईरान और इराक के बीच युद्धविराम की घोषणा।
1990 : इराक़ के तत्कालीन तानाशाह सद्दाम हुसैन ने कुवैत पर कब्जे का ऐलान किया।
2004 : इटली ने बोफ़ोर्स दलाली मामले के मुख्य आरोपी ओत्तावियो क्वात्रोच्चि को भारत को सौंपने से इनकार किया।
2010 : तेजस्विनी सावंत म्युनिख में आयोजित विश्व निशानेबाजी प्रतियोगिता की 50 मीटर स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतकर यह उपलब्धि प्राप्त करने वाली प्रथम भारतीय महिला बनीं।