Bhagwat Katha leads a person to the door of salvation
BREAKING
हरियाणा में CIA इंचार्ज इंस्पेक्टर सस्पेंड; 37 लाख रिश्वत लेने के आरोप में एक्शन, SP ने FIR भी दर्ज करवाई, मर्डर का है पूरा मामला 60 साल की उम्र में बीजेपी नेता की शादी हो रही; पार्टी में ही मिल गई दुल्हनिया, अब तक खुद को कुवांरा रखा, अब दूल्हा बनने का फैसला आप सरकार डॉ. अंबेडकर के सिद्धांतों पर चलते हुए सामाजिक न्याय व समानता के प्रति वचनबद्ध: बरिंदर कुमार गोयल PM मोदी ने दुनिया के सबसे अमीर शख्स से फोन पर की बात; दो महीने के भीतर एलन मस्क से दूसरी बार बातचीत, दोनों में क्या चर्चा हुई? मजे-मजे में मौत, वीडियो खौफनाक है; ऋषिकेश में राफ्टिंग करने वाले हो जाएं सावधान, यह हादसा देख दहल जाएगा कलेजा, जरा देखिए

Himachal : केवल भागवत कथा ही व्यक्ति को पहुंचती है मोक्ष के द्वार तक : डॉ. सुमन शर्मा

Bhagwat-Katha

Bhagwat Katha leads a person to the door of salvation

Bhagwat Katha leads a person to the door of salvation : बंगाणा। उपमण्डल बंगाणा के श्री राम नाटक क्लब हटली में चल रही श्री मद भागवत कथा के दूसरे दिन कथा व्यास आचार्य डॉ सुमन शर्मा द्वारा महाभारत और राजा परीक्षित प्रसंग सुनाया गया। कथा व्यास ने कहा कि श्री मद भागवत कथा इंसान को मोक्ष के द्वार तक पहुंचाती है। इसलिए प्रेम भाव से श्री मद भागवत कथा का अनुसरण करना चाहिए। उन्होंने कहा कि महाभारत युद्ध मे जब अर्जुन ने युद्ध करने से इनकार किया था। तो भगवान श्री कृष्ण ने उन्हें गीता उपदेश देकर यह बताया था। कि हर जगह सर्वग्र में ही हूँ। भगवान श्री कृष्ण ने गीता उपदेश में कहा कि हर कण कण में मैं हूँ मैं ही भूतकाल बर्तमान ओर भविष्य हूँ। हर जगह मैं ही बिराजमान हूँ। जल थर चर अचर पृत्वी आसमान आग पानी पहाड़ हर जगह मेरा ही निवास है। 

श्रीकृष्ण ने गीता उपदेश से संसार को कृतार्थ किया

उन्होंने कहा कि भगवान श्री कृष्ण ने अपने गीता उपदेश में अर्जुन के साथ साथ संसार को भी कृतार्थ किया था। कथा ब्यास ने कहा कि श्री मद भागवत कथा का रस पान सबसे पहले राजा परीक्षित ने किया था। क्योंकि राजा परीक्षित भंगवान श्री कृष्ण के बंशज थे। और द्वापर युग खत्म होने बाद कलयुग आ रहा था। कलयुग में किस प्रकार इंसान को मोक्ष मिले। और किस प्रकार भक्ति करके इंसान भंगवान को पा सकते है। राजा परीक्षित की कथा इससे भरी हुई है। उन्होंने कहा कि कलयुग के पड़ाव से राजा परीक्षित को एक ऋषि के श्राप से तक्षक नामक सांप के डसने का श्राप मिला था। और किस प्रकार  गंगा किनारे राजा परीक्षित ने श्री मद भागवत कथा का रसपान किया था। वहीं कथा विश्राम पर से सैकड़ो श्रोतागणों ने भंडारे का प्रसाद भी ग्रहण किया। 

इन्होंंने की सेवाएं प्रदान

इस मौके पर क्लब के निदेशक विपन साजन प्रधान सुरेंद्र हटली महा सचिब कमलदेव,सचिव सुरेश शर्मा, कोषाध्यक्ष पीएल सोनी,महिला बिंग की अध्यक्ष ज्योति वजऱ्ाता हंसराज वजऱ्ाता किशन देव, पूर्ण राणा, राज कुमार धीमान मदन गोपाल विवेकशील शर्मा संजय सोनी,रोशन धीमान अजमेर सिंह प्रधान कुलदीप शर्मा दिनेश खत्री अंकुश बजऱ्ाता के अलावा सैकड़ो गणमान्य लोगों ने अपनी सेवाएं प्रदान की। 

 

ये भी पढ़ें ...

Himachal : सुनील कपूर बने राज्य कर एवं आबकारी अधिकारी संघ के प्रधान

 

ये भी पढ़ें ...

हिमाचल के ऊंचाई वाले भागों में हुई भारी बर्फबारी से जनजीवन अस्त व्यस्त !