ये है जबरा जीत: दिल्ली आ रहे भगवंत मान, बताया- कब राज्यपाल से मिलेंगे और कब लेंगे CM पद की शपथ

Bhagwant Mann New CM of Punjab
पंजाब में आम आदमी पार्टी ने जबरदस्त जीत हासिल की है और अब भगवंत मान पंजाब के नए सीएम बनने जा रहे हैं| वहीं, इस बड़ी जीत के बाद अब भगवंत मान दिल्ली में अरविन्द केजरीवाल से मुलाकात करने आ रहे हैं| इस दौरान भगवंत मान ने यह भी जानकारी दी है कि वह राज्यपाल से कब मिलेंगे और साथ ही CM पद की शपथ कब लेंगे|
भगवंत मान ने कहा कि आज शुक्रवार शाम तक यह जानकारी दे दी जायेगी कि कब शपथ ग्रहण समारोह किया जाएगा| मान ने बताया कि कल वह राज्यपाल से मुलाकात करेंगे, आज उनसे मुलाकात का समय लिया जाएगा| बतादें कि, भगवंत मान CM पद की शपथ अलग अंदाज में ले रहे हैं| भगवंत मान ने ऐलान किया है कि वह शहीद भगत सिंह के गांव खटकरकलां में सीएम पद की शपथ ग्रहण करेंगे|
सीएम बनने वाले भगवंत मान ने क्या कहा?
भगवंत मान का कहना है कि हमें मिलकर पंजाब चलाना है, पहले पंजाब बड़े-बड़े दरवाजे वालों घरों से चलता था परन्तु आज के बाद पंजाब गांवों से चलेगा, वार्डों से चलेगा, शहरों से चलेगा|
दिग्गज हवा हो गए.....
फिलहाल, पंजाब में आम आदमी पार्टी की सूनामी देखने को मिली है| पंजाब में AAP बंपर बहुमत से जीती है| आलम यह रहा है कि आप की लहर के आगे पंजाब के तमाम राजनीतिक दिग्गज हवा हो गए हैं यानि हार गए हैं| इनमें कैप्टन अमरिंदर सिंह, चरणजीत सिंह चन्नी, नवजोत सिंह सिद्धू, प्रकाश सिंह बादल, सुखबीर सिंह बादल जैसे नाम शामिल हैं| केजरीवाल मॉडल के आगे ये अपनी सीट नहीं बचा पाए|
देखें पंजाब का पूरा रिजल्ट.....
बतादें कि, पंजाब में आम आदमी पार्टी ने रिकॉर्ड 92 सीटों पर जीत हासिल की है| जबकि दूसरे नंबर पर कांग्रेस बहुत पीछे 18 सीटें ही जीत पाई है| वहीं, बीजेपी 2 सीटें जीत पाई है| इधर, बसपा के पास 1 और शिरोमणि अकाली दल के पास 3 सीटें आईं हैं| बतादें कि, पंजाब में कुल 117 विधानसभा सीटें हैं| बहुमत के साथ सरकार बनाने के लिए किसी पार्टी को 59 सीटों की जरुरत पड़ती है| इसलिए बम्पर बहुमत से आप ने पंजाब में अपनी सरकार बना ली है|