हरियाणा की डायरी: कांग्रेस के प्रदर्शन पर बेदी का तंज

Haryana Diary
प्रस्तुति: चंद्र शेखर धरणी
Haryana Diary: कांग्रेस के प्रदर्शन पर केबिनेट मंत्री कृष्ण बेदी ने तंज कसा है,उनका कहना है कि ऐसा लग रहा था जैसे कोई कांग्रेस नेताओं से जबरदस्ती ऐसा करवा रहा हो।सत्ता व विपक्ष में कटाक्ष सदैव चलते ही रहते हैं।बेदी राजनीति में पूरी पकड़ रखते हैं।राजनैतिक किसी भी मुद्दे को भांपने की क्षमता इनमें है।हरियाणा कांग्रेस के नेताओं के विरोध प्रदर्शन में उनकी भाषा देखकर लग रहा था इन्हें ऊपर से प्रदर्शन के लिए मजबूर किया गया है ।हरियाणा कांग्रेस नेता जानते हैं नेशनल हेराल्ड मामले में ईडी की कार्रवाई सही हुई है ।कांग्रेस के नेता केवल खानापूर्ति करने के लिए विरोध प्रदर्शन कर रहे थे।कांग्रेस नेताओं पर नेशनल हेराल्ड में ईडी ने जो कार्रवाई की है वह 9-10 साल की कार्रवाई है।
कांग्रेस के नेताओं से 50-50 घंटे पूछताछ हुई है।कांग्रेस नेताओ को मालूम है इस मामले में किस तरीके से पैसों का लेनदेन हुआ है।
रामपाल की 14 वर्ष नंगे पांव की तपस्या
मौजूदा राजनीति में पद की लालसा के चलते आए दिन कार्यकर्ता व नेता पाला बदलने में पल भर की देर भी नहीं लगाते। लेकिन इससे इतर कैथल जिले के खेड़ी गुलाम अली से भाजपा कार्यकर्ता रामपाल कश्यप ने एक अनोखा प्रण ले रखा था। जिसको पूरा होने में एक दो या तीन वर्ष नहीं पूरे 14 वर्ष का समय लगा। इतना समय बीत जाने के बावजूद भी रामपाल कश्यप ने धैर्य नहीं छोड़ा ।जिनका सपना सोमवार को बाबा साहब डॉ भीमराव अंबेडकर की जयंती के अवसर पर यमुनानगर के गांव केल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम में साकार हुआ। जब पिछले 14 वर्षों से नंगे पांव रह रहे रामपाल कश्यप कि जहां प्रधानमंत्री से मुलाकात हुई वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें जूते भी पहनाए।जब इस बारे भाजपा कार्यकर्ता रामपाल से बात की गई तो उन्होंने बताया कि वह बता नहीं सकते कि आज कितने खुश हैं। उनके जीवन का सबसे बड़ा सपना सच हुआ है। जिसके लिए भी पिछले 14 वर्षों से तपस्या कर रहे थे। रामपाल ने बताया कि उन्होंने लगभग 2011 में ही नरेंद्र मोदी को भारत का प्रधानमंत्री बनने तक नंगे पांव रहने का संकल्प लिया था। इसके बाद में लगातार 14 वर्षों तक नंगे पांव ही रहे।
खिलाडिय़ों का भविष्य सुरक्षित करने के लिए बनाई नीति
मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि खेलों को बढ़ावा देने व खिलाडिय़ों के लिए सुरक्षित रोजगार सुनिश्चित करने के लिए ‘हरियाणा उत्कृष्ट खिलाड़ी सेवा नियम 2021’ बनाये गए हैं। इसके तहत खेल विभाग में 550 नए पद बनाये गये। इसके अलावा, 224 खिलाडिय़ों को सरकारी नौकरी दी है। खिलाडिय़ों के लिए क्लास-वन से क्लास-थ्री तक के पदों की सीधी भर्ती में आरक्षण का प्रावधान किया गया है। हरियाणा देश का पहला राज्य है, जो पदक जीतने वाले खिलाडिय़ों को सबसे अधिक नकद पुरस्कार देता है। प्रदेश में अब तक खिलाडिय़ों को 593 करोड़ रुपये के नकद पुरस्कार दिए हैं। इसके अतिरिक्त उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 298 खिलाडिय़ों को मानदेय भी दिया जा रहा है।
13 देशों के 27 सदस्यीय शिष्टमंडल का विधान प्रारूपण
लोक सभा के बाद हरियाणा विधान सभा में बुधवार को 13 देशों के 27 सदस्यीय शिष्टमंडल का विधान प्रारूपण में 36वां अंतर्राष्ट्रीय प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत विधान सभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण और मुख्यमंत्री नायब सिंह के साथ बैठक से हुई। इस अवसर पर विधायी प्रारूपण में परस्पर ज्ञान और तकनीकों के साझा करने पर जोर दिया गया। विस अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण ने कहा कि विधायी कामकाज से जुड़े लोगों के लिए एक दूसरे से ज्ञान और अनुभव को साझा करने से वैश्विक स्तर पर सौहार्द बढ़ेगा और आपसी समन्वय से कानून का शासन सशक्त होगा। विश्व के सर्वांगीण विकास के लिए यह बेहद जरूरी है। इस अवसर पर कार्यक्रम निदेशक डॉ. के.एन. चतुर्वेदी और ग्रुप लीडर श्री अलेजेन्ड्रो निकोलस ने मुख्यमंत्री और विस अध्यक्ष को पुष्पगुच्छ देकर उनका सम्मान किया। मुख्यमंत्री और विस अध्यक्ष को विदेशी प्रतिभागियों को स्मृति चिह्न भी भेंट किए।विधान सभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण ने विश्वास जताया कि यह प्रशिक्षण कार्यक्रम प्रतिभागियों की दक्षता को बढ़ाएगा। इस दौरान उन्होंने हरियाणा विधान सभा में की जा रही सकारात्मक पहलों का भी जिक्र किया। संसदीय प्रणाली में सुधार के लिए यहां अनेक प्रयोग किए जा रहे हैं। विधायकों और कर्मचारियों के लिए प्रशिक्षण आयोजित किए जा रहे हैं। युवा संसदों का आयोजन, सर्वदलीय बैठकें, शून्य काल में सुधार, विधायकों को सार्वजनिक महत्व के मामलों को उठाने के लिए प्रोत्साहित करना और सदन में व्यवस्था बनाए रखना प्रमुख है। इस कार्यक्रम के साथ भी चार युवाओं को जोड़ा गया है।
प्रवीण अत्रे ने की मनोहरलाल की तारीफ
सी एम के मीडिया सैक्ट्री प्रवीण अत्रे ने बताया 2014 से पहले लोग बिजली के लिए तरसते थे ।जहां लोगों गर्मी से हाल बेहाल रहता था वहीं लोगों को खाना खाने के समय भी बिजली नसीब नहीं हो पाती थी। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने 2014 के बाद प्रदेश की सत्ता संभालते ही बिजली के लाइन लॉस को 31% से 13% पर लेकर आए। उनके कार्यकाल में एक करोड़ 60 लाख एलईडी बल्ब 2:15 लाख एलइडी ट्यूब व 61 000 पंख लोगों को वितरित किए गए। इसके अलावा 1. 93 हजार नए ट्रांसफार्मर और धरतीपुत्र किसान को और अधिक समृद्ध बनने के लिए 52000 नलकूप कनेक्शन भी दिए गए।उन्होंने बताया कि जो कांग्रेसी प्रदेश की नायब सरकार पर बिजली महंगी करने का आरोप लगा रहे हैं । कांग्रेस के समय में बिजली पर लगने वाले चार्ज कम कर आमजन पर लगने वाला प्रतिमाह 115 रुपए चार्ज भी भाजपा सरकार द्वारा माफ किया गया है। उन्होंने बताया कि इससे पूर्व 25 यूनिट बिजली खर्च करने पर 68 रुपए देने होते थे ।जिन्हें भाजपा सरकार द्वारा घटाते हुए 55 किया गया। इसी प्रकार 50 यूनिट पर 115 रुपए अब 110, 100 यूनिट पर लगने वाले 378 को 245 159 यूनिट पर 603 अब 443, 200 यूनिट पर 828 अब 705, 250 यूनिट पर 1053 अब 968 , 300 यूनिट पर पहले 1316 रुपए चार्ज देना पड़ता था जिसे घटाकर 1230 रुपए करते हुए प्रदेश की जनता को बड़ी राहत देने का काम किया है।
हरियाणवी मे राम राम व हिसार से रामनगरी के लिए पहली उड़ान
पीएम मोदी की प्रदेशवासियों को हरियाणवी अंदाज में राम राम ने प्रदेशवासियों को आत्म विभोर किया वहीं हिसार एयरपोर्ट से पहली फ्लाइट को राम जन्म भूमि के लिए रवाना कर पीएम ने बहुत ही अनोखा और आध्यात्मिक कार्य किया। हरियाणा जिसे हरियाली का प्रतीक भी कहा जाता है। वही हरि की भूमि मतलब यहां हरि का आना है ।पहले मे
इसके अलावा यमुनानगर की मंत्रा देवी, सरस्वती का उदगम स्थल, संकट मोचन हनुमान ,कपाल मोचन, श्रद्धा की त्रिवेणी, धार्मिक रूप में यमुनानगर के औद्योगिक के साथ-साथ आध्यात्मिक इतिहास को याद किया।
छोटे काका व बड़े काका पीएम आने से गदगद
हिसार मे एयरपोर्ट की सौगात, यमुनानगर मे 800 मेगावाट बिजली प्लांट का शिलान्यास के अलावा दो अन्य परियोजनाओं लोकार्पण से मुख्यमंत्री नायब सैनी, केंद्रीय ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल गदगद है। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हिसार व यमुनानगर रैलियों मे मुख्यमंत्री की मुक्त कंठ से प्रशंसा करते नजर आए।
फिर दिखा गब्बर का जलवा
पिछले दिनों प्रदेश के शिक्षा मंत्री द्वारा जब बिजली विभाग एक अधीक्षक अभियंता को फोन लगाया तो उन्होंने उन्होंने बार-बार फोन करने पर भी जवाब नहीं दिया। जिसकी शिकायत शिक्षा मंत्री ने ऊर्जा मंत्री अनिल विज से की फिर क्या था। बाबा ने तुरंत प्रभाव से उक्त अधिकारी को निलंबित कर दिया।
पीएम ने भी बताया यमुनानगर से पुराना नाता
रैली के दौरान जब पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने यमुनानगर से उनके विशेष लगाव की बात बताते हुए कहा कि वे संघ के प्रचार होने के दौरान यमुनानगर में कई साल तक कार्य करते रहे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी यमुनानगर का जिक्र करते हुए कहा कि वे भी हरियाणा प्रभारी होने के नाते अक्सर समय-समय नगर में आते रहे यहां बहुत से कार्यकर्ताओं के साथ उनका मिलना जुलना होता था।
दोनों रेलिया में उमड़े जनसमूह ने नायब की लोकप्रियता पर लगाई मोहर
प्रदेश में लगातार तीसरी बार भाजपा सरकार बनने के बाद राज्य स्तरीय हुई दोनों बड़ी रैलियों से गुरु चेले दोनों का सियासी कद और बड़ा है। वही हिसार रैली के संयोजक प्रदेश के बड़े दलित नेता पंचायत मंत्री कृष्ण पंवार रैली की सफलता से अभीभूत है। वे इसका सारा क्रेडिट नायब सैनी व मनोहर को देते हैं