BBMB के सदस्य विद्युत हरमिंदर सिंह चुघ ने किया 3.5 वर्ष का कार्यकाल पूरा
- By Sheena --
- Tuesday, 27 Sep, 2022

BBMB के सदस्य विद्युत हरमिंदर सिंह चुघ ने किया 3.5 वर्ष का कार्यकाल पूरा
चण्डीगढ़ : भाखड़ा ब्यास मैनेजमेंट बोर्ड (बीबीएमबी) के विद्युत सदस्य हरमिंदर सिंह चुघ जी ने अपना साढ़े तीन (3.5) वर्ष का कार्यकाल पूरा करने के पश्चात आज 26-09-2022 को सेवा निवृत हो गये हैं। श्री संजय श्रीवास्तव,अध्यक्ष बीबीएमबी (BBMB) ने कहा कि श्री चुघ की कार्य के प्रति निष्ठा एवं लगन से बीबीएमबी ने अनेक उपलब्धियाँ और पुरस्कार प्राप्त किए। इन्होंने हमेशा सकारात्मक सोच के साथ कार्य किया और सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों के दिलों में सदैव अपना सम्मान बनाए रखेंगे।