Bappi Lahiri Politics Story

बप्पी लहरी खास: जब BJP ने बप्पी लहरी को दिया चुनाव लड़ने का टिकट, फिर गोल्डन मैन के साथ क्या हुआ? जानिए

Bappi Lahiri Politics Story

Bappi Lahiri Politics Story

अपने गानों से लोगों को नाचने पर मजबूर कर देने वाले बप्पी लहरी (Bappi Lahiri) अब कभी देखने को नहीं मिलेंगे| वह अब जहां चले गए हैं, वहां से कभी नहीं लौटेंगे| बप्पी लहरी ने अब हमेशा-हमेशा के लिए इस दुनिया को अलविदा कह दिया है| वहीं, बप्पी लहरी भले ही अब कभी हमारे बीच न हों लेकिन उनकी स्टोरी लोगों के बीच हमेशा रहेगी| बप्पी लहरी को म्यूजिक के साथ-साथ और कई कारणों से हमेशा याद किया जाएगा| इधर, बप्पी लहरी के बारे में एक और ऐसी बात हम आपको बताने जा रहे हैं जिसके बारे में शायद आप जानते भी होंगे और हो सकता है नहीं भी| क्या आप ये जानते हैं कि बप्पी लहरी ने राजनीति (Bappi Lahiri Politics Story) भी की है? जी हां बप्पी लहरी ने राजनीति में भी अपने कदम रखे|

बीजेपी में हुए शामिल...

बतादें कि, समय था साल 2014 का| जब बप्पी लहरी भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुए| जिसके बाद भाजपा ने 2014 के लोकसभा चुनाव में बप्पी लहरी को पश्चिम बंगाल के श्रीरामपुर लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र से उम्मीदवार घोषित किया| लेकिन शायद बप्पी दा की किस्मत राजनीति में रुचि नहीं रखती थी| इसलिए बप्पी लहरी के चुनाव लड़ने के बाद जब रिजल्ट आया तो बप्पी लहरी को हार का सामना करना पड़ा|

Bappi Lahiri के निधन पर PM Modi हुए बेहद भावुक....

बतादें कि, बप्पी लहरी का बीती रात 69 साल की उम्र में निधन हुआ| वह काफी समय से बीमार चल रहे थे और जब उनका निधन हुआ तो मुंबई के एक अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था| बप्पी लहरी के निधन (Bappi Lahiri Died) से बॉलीवुड और म्यूजिक इंडडस्ट्री शोक की लहर दौड़ गई| इसके अलावा उनके कई चाहने वाले थे, जिन्होंने बप्पी दा को श्रद्धांजलि दी| इधर, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बप्पी लहरी के निधन पर बेहद भावुक नजर आये|

पीएम मोदी (PM Modi) ने बप्पी लहरी (Bappi Lahiri) के साथ अपनी एक तस्वीर शेयर करते हुए लिखा- श्री बप्पी लहिरी का संगीत बहुत ही खूबसूरती के साथ भावनाओं को बयां करता था। पीढियों के लोग उनके काम को हमेशा याद रखेंगे। उनका जीवंत स्वभाव हमेशा याद रहेगा। आज उनके जाने से दुखी हूं। उनके परिवार व प्रशंसकों को संवेदनाएं। ओम शांति।

बप्पी लहरी का असली नाम ....

बता दें बप्पी लहरी का जन्म 17 नवंबर 1952 में बंगाल के जलपाईगुड़ी में हुआ था। उनका असली नाम अलोकेश लहरी है और उन्हें बापी बुलाया जाता था| लेकिन म्यूजिक इंडस्ट्री में आने के बाद उन्हें बप्पी लहरी नाम मिला और फिर यही नाम उनकी पहचान बन गया| धीरे-धीरे उन्हें बप्पी दा बुलाया जाने लगा| बप्पी लहरी की एक और खूबी थी, जिसके लिए शायद वह हमेशा याद रखे जायेंगे| दरअसल, बप्पी लहरी सोना खूब पहनते थे| उन्हें सोना पहनने का बड़ा शौक था| गले में मोटी-मोटी चेन, कलाई में चेन और उँगलियों में रिंग्स| इसीलिए बप्पी लहरी का एक नाम गोल्डन मैन भी था|

80-90 के दशक में बप्पी लहरी शिखर पर आ गए थे...

बप्पी लहरी ने ऐसे-ऐसे गाने बनाएं, जिनसे लोग झूमने को मजबूर हो गए| डिस्को बीट क्या होती है, यह बप्पी लहरी से ज्यादा शायद और कोई जानता हो| 80-90 के दशक में बप्पी लहरी के गानों ने धमाल मचा रखा था और आज भी वो गाने जगह-जगह बजते दिखाई देते हैं| बप्पी लहरी के दो गाने एक 'डिस्को डांसर' और 'नमक हलाल' फिल्म का पग घुंघरू बांध मीरा नाची थी' गाने पर आज भी लोग खूब थिरकते हैं| वैसे तो बप्पी लहरी के गानों की कतार बड़ी लम्बी है और वो भी काफी हिट हैं|