Bappi Lahiri Died News

अलविदा गोल्डन मैन: Bappi Lahiri के निधन पर PM Modi हुए बेहद भावुक, अपने साथ की एक तस्वीर शेयर कर कही ये बात

Bappi Lahiri Died at 69 Year

Bappi Lahiri Died News

Bappi Lahiri Died News : लता मंगेशकर के बाद अब भारत ने एक और अनमोल रतन को खो दिया है| मशहूर सिंगर और संगीतकार बप्पी लहरी (Bappi Lahiri) अब इस दुनिया को अलविदा कह गए हैं| बप्पी लहरी का बीती रात 69 साल की उम्र में निधन हो गया| बताया जाता है कि, बप्पी लहरी काफी समय से बीमार चल रहे थे और जब उनका निधन हुआ तो मुंबई के एक अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था|

बरहाल, बप्पी लहरी के निधन (Bappi Lahiri Died) से जहां बॉलीवुड और म्यूजिक इंडडस्ट्री शोक में है तो वहीं भारत  में उनके चाहने वाले भी उनके लिए दुःख जता रहे हैं| बप्पी लहरी को लोग सोशल मीडिया पर श्रद्धांजलि दे रहे हैं| इधर, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बप्पी लहरी के निधन पर बेहद भावुक नजर आये हैं|

पीएम मोदी (PM Modi) ने बप्पी लहरी (Bappi Lahiri) के साथ अपनी एक तस्वीर शेयर करते हुए लिखा- श्री बप्पी लहिरी का संगीत बहुत ही खूबसूरती के साथ भावनाओं को बयां करता था। पीढियों के लोग उनके काम को हमेशा याद रखेंगे। उनका जीवंत स्वभाव हमेशा याद रहेगा। आज उनके जाने से दुखी हूं। उनके परिवार व प्रशंसकों को संवेदनाएं। ओम शांति।

Bappi Lahiri Died at 69 Year

अलविदा गोल्डन मैन....

बता दें बप्पी लहरी का जन्म 17 नवंबर 1952 में बंगाल के जलपाईगुड़ी में हुआ था। उनका असली नाम अलोकेश लहरी है और उन्हें बापी बुलाया जाता था| लेकिन म्यूजिक इंडस्ट्री में आने के बाद उन्हें बप्पी लहरी नाम मिला और फिर यही नाम उनकी पहचान बन गया| धीरे-धीरे उन्हें बप्पी दा बुलाया जाने लगा| बप्पी लहरी की एक और खूबी थी, जिसके लिए शायद वह हमेशा याद रखे जायेंगे| दरअसल, बप्पी लहरी सोना खूब पहनते थे| उन्हें सोना पहनने का बड़ा शौक था| गले में मोटी-मोटी चेन, कलाई में चेन और उँगलियों में रिंग्स| इसीलिए बप्पी लहरी का एक नाम गोल्डन मैन भी था|

80-90 के दशक में बप्पी लहरी शिखर पर आ गए थे...

बप्पी लहरी ने ऐसे-ऐसे गाने बनाएं, जिनसे लोग झूमने को मजबूर हो गए| डिस्को बीट क्या होती है, यह बप्पी लहरी से ज्यादा शायद और कोई जानता हो| 80-90 के दशक में बप्पी लहरी के गानों ने धमाल मचा रखा था और आज भी वो गाने जगह-जगह बजते दिखाई देते हैं| बप्पी लहरी के दो गाने एक 'डिस्को डांसर' और 'नमक हलाल' फिल्म का पग घुंघरू बांध मीरा नाची थी' गाने पर आज भी लोग खूब थिरकते हैं| वैसे तो बप्पी लहरी के गानों की कतार बड़ी लम्बी है और वो भी काफी हिट हैं|