Balwinder Singh Ladi rejoined BJP

Punjab में कांग्रेस को झटका, जिसको भाजपा से पार्टी में खींचा, वह फिर भाजपाई हो गया, देखें कौन सीनियर नेता हाथ से निकला

Balwinder Singh Ladi rejoined BJP

Punjab Politics News

Punjab Politics News : पंजाब में जहां एक तरफ विधानसभा चुनाव (Punjab Assembly Election) को लेकर चुनावी सरगर्मी है तो वहीं दूसरी ओर राजनीतिक नेता पार्टी बदलने में खूब लगे हुए हैं| इधर, नेता पार्टी तो बदल ही रहे हैं लेकिन उन्हें यह समझ नहीं आ रहा है कि जिस पार्टी में वह आये हैं उसमें वह रहें या न रहें|

दरअसल, हम पंजाब के एक सीनियर नेता बलविंदर सिंह लाडी (Balwinder Singh Ladi) की बात कर रहे हैं| बलविंदर सिंह लाडी हरगोविंदपुर से विधायक हैं और कांग्रेस में लम्बे समय तक रहने के बाद वह हाल ही में 28 दिसंबर को दिल्ली जाकर बीजेपी में शामिल हो गए थे| लेकिन कुछ ही दिनों में देखने को मिला कि 3 जनवरी को वह कांग्रेस में वापस आ गए हैं| और अब खबर आ रही है कि वह कांग्रेस छोड़कर फिर से बीजेपी में आ गए हैं|

11 फरवरी को भाजपा में शामिल...

बतादें कि,  बलविंदर सिंह लाडी (Balwinder Singh Ladi) अब 11 फरवरी को फिर से भाजपा (BJP) में शामिल हो गए | लाडी ने भाजपा नेता तरुण चुग की मौजूदगी में भाजपा का दामन थामा| ध्यान रहे कि, पिछले दिनों कांग्रेस के कई नेता दिल्ली जाकर भारतीय जनता पार्टी में शामिल होते नजर आएं हैं| भाजपा का कहना है कि पंजाब में बीजेपी की लहर है, इसलिए नेता बीजेपी में शामिल हो रहे हैं| वह जान रहे हैं कि कांग्रेस में उनका कोई भविष्य नहीं है| बतादें कि, पंजाब में विधानसभा चुनाव- 2022 के लिए 20 फरवरी को वोटिंग होनी है और 10 मार्च को पता चलेगा कि किस पार्टी ने फतेह हासिल की|

Balwinder Singh Ladi rejoined BJP