बबीता चौहान बनी यूपी महिला आयोग की अध्यक्ष, तो अपर्णा यादव को योगी सरकार ने दे दी ये बड़ी जिम्मेदारी

बबीता चौहान बनी यूपी महिला आयोग की अध्यक्ष, तो अपर्णा यादव को योगी सरकार ने दे दी ये बड़ी जिम्मेदारी

Babita Chauhan Chairperson

Babita Chauhan Chairperson

लखनऊ। Babita Chauhan Chairperson: यूपी सरकार ने आगरा की रहने वाली बबीता चौहान को उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग का अध्यक्ष बनाया गया है। बबीता वर्तमान में बीजेपी महिला मोर्चा की प्रदेश उपाध्यक्ष हैं। सपा के संस्थापक व पूर्व सीएम मुलायम सिंह यादव की छोटी बहू अपर्णा यादव व गोरखपुर की चारू चौधरी महिला आयोग की उपाध्यक्ष बना दी गईं हैं। इसके अलावा आयोग में 25 सदस्य और भी बनाए गए हैं। सभी का कार्यकाल एक वर्ष का ही होगा।

वर्ष 2022 के विधानसभा चुनाव से पहले बीजेपी ने मुलायम परिवार में सेंधमारी करते हुए उनके छोटे बेटे प्रतीक यादव की बहू अपर्णा यादव को अपनी पार्टी में शामिल किया था। बीजेपी ने उन्हें 2022 के विधानसभा व 2024 के लोकसभा चुनाव में आमतौर पर. यादव बहुल क्षेत्रों में प्रचार के लिए लगाया था। अब उन्हें महिला आयोग का उपाध्यक्ष बना दिया गया है। वहीं, चारू चौधरी गोरखपुर की पूर्व मेयर मंजू चौधरी की बहू हैं।

कांग्रेस की पोस्‍टर गर्ल भी बनीं सदस्‍य   

महिला कल्याण विभाग की प्रमुख सचिव लीना जौहरी की ओर से जारी अधिसूचना में वर्ष 2022 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की पोस्टर गर्ल 'लड़की हूं लड़ सकती हूं...' की डॉ. प्रियंका मौर्य को महिला आयोग का सदस्य बनाया गया है। इसके अलावा मेरठ की हिमानी अग्रवाल, मनीषा अहलावत व मीनाक्षी भराला, बलिया की सुनीता श्रीवास्तव, लखनऊ की अंजू प्रजापति, एकता सिंह व ऋतु शाही, कानपुर की पूनम द्विवेदी व अनीता गुप्ता, झांसी की अनुपमा सिंह लोधी, लखीमपुर खीरी की सुजीता कुमारी, अलीगढ़ की मीना कुमारी, मीरजापुर की नीलम प्रभात, जौनपुर की गीता बिन्द, प्रयागराज की गीता विश्वकर्मा, बरेली की पुष्पा पांडेय, रामपुर की सुनीता सैनी, ललितपुर की अर्चना पटेल, संत कबीर नगर की जनक नंदिनी, कौशांबी की प्रतिभा कुशवाहा, कासगंज की रेणु गौर, बिजनौर की अवनि सिंह व संगीता जैन और सहारनपुर की सपना कश्यप शामिल हैं।

यह भी पढ़ें:

बहराइच में आदमखोर भेड़ियों को मारेगा वन विभाग; योगी सरकार से मिल गया आदेश

योगी सरकार ने 2.44 लाख सरकारी कर्मचारियों की अगस्त की सैलरी रोकी, ये वजह आई सामने

जो करना पड़े करिए, पर खत्म होना चाहिए आतंक, CM योगी आदित्यनाथ की सख्ती के बाद ऑपरेशन भेड़िया हुआ तेज