आजाद हिंद फौज ने हिला दी थी अंग्रेजों की जड़ें-रंजीता मेहता

आजाद हिंद फौज ने हिला दी थी अंग्रेजों की जड़ें-रंजीता मेहता

आजाद हिंद फौज ने हिला दी थी अंग्रेजों की जड़ें-रंजीता मेहता

आजाद हिंद फौज ने हिला दी थी अंग्रेजों की जड़ें-रंजीता मेहता

पंचकूला। सेक्टर 15 में नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 125वीं जयंती मनाई गई। इस अवसर पर हरियाणा भाजपा प्रदेश प्रवक्ता रंजीता मेहता बतौर मुख्यातिथि उपस्थित रहीं। उनके साथ वार्ड पार्षद जय कौशिक मौजूद रहे। रंजीता मेहता ने स्थानीय निवासियों को संबोधित करते हुए कहा कि आदरणीय नेताजी सुभाष चंद्र बोस ने अपना पूरा जीवन इस देश की आजादी के लिए समर्पित कर दिया। उनके जीवन से जुड़ी हुई अनेक घटनाओं के बारे में विस्तार से बताया और आजाद हिंद फौज में हरियाणा के योगदान के बारे में भी लोगों को बताया किस आजादी की लड़ाई में हरियाणा प्रदेश के लोगों ने भी बढ़ चढक़र भाग लिया और अपना जीवन समर्पित किया। रंजीता मेहता ने कहा कि सही मायने में अंग्रेजी सरकार को हिलाने में इस देश से बाहर भेजने में जो मुख्य भूमिका थी वह आजाद हिंद फौज और हमारे क्रांतिकारियों की थी। हजारों हमारे क्रांतिकारियों ने अपने जीवन को आजादी की लड़ाई में समर्पित कर दिया। हमारे जीवन के लिए मूल आदर्श हैं आने वाली पीढिय़ों को हमें अपने इतिहास के बारे में विस्तार से बताना है क्योंकि जो पीढ़ी अपना इतिहास भूल जाती है वह आगे विकास की कल्पना नहीं कर सकती। रंजीता मेहता ने कहा कि हमें उनके विचारों को जन-जन तक पहुंचाना है। राष्ट्रभक्ति की भावना को लोगों के दिलों में जगाना है। आज हमें संकल्प लेना चाहिए कि हम अपने जीवन में निजी कार्य करते हुए भी समाजिक कार्यों के लिए भी भाग लेंगे। वार्ड न. 5 ,सेक्टर15 में मनाया पराक्रम दिवस, सुभाष चन्द्र बोस की जयंती पर देशभक्ति के तराने गाये । इस अवसर पर वार्ड पार्षद जय कौशिक, मंडल सचिव दौलत राणा , शक्ति केंद्र प्रमुख डी पी मंगला , बलजीत सिंह , आशीष गुलेरिया , गौरव गुलेरिया , हरमन , सुधीर रावत ,सतपाल राणा , हरीचंद गेरा , मुकेश बंसल , रूपचंद गौतम , राघव गुप्ता ,लायक़ राम ,बीडी शर्मा उपस्थित रहे।