Ayodhya Ram Mandir Ramlala Pran Pratishtha Ceremony LIVE PM Modi

अयोध्या से रामलला प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम यहां LIVE; गर्भगृह में PM Modi कर रहे पूजा-अर्चना, RSS चीफ साथ में

Ayodhya Ram Mandir Ramlala Pran Pratishtha Ceremony LIVE PM Modi

Ayodhya Ram Mandir LIVE: सालों-साल के संघर्ष और इंतजार के बाद आज वो खास दिन आ गया है। जब अयोध्या में राम मंदिर बनकर तैयार है और उसमें भगवान रामलला विराजित हो रहे हैं। आज राम मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा की जा रही है। रामलला की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर देश में चारो-तरफ उत्साह का वातावरण बना हुआ है। लोग राम भजन गा रहे हैं, राम धुन पर नाच रहे हैं।

बता दें कि, रामलला की प्राण प्रतिष्ठा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और सीएम योगी के साथ गर्भगृह में कुल 5 लोग मौजूद रहेंगे। बाकि काशी के विद्वान पंडित प्राण प्रतिष्ठा कर कार्यक्रम सम्पन्न कराएंगे। गर्भगृह में प्राण प्रतिष्ठा पूजा दोपहर 12:20 पर शुरू होगी और दोपहर करीब 1 बजे तक चलेगी।