असीम रियाज़ और रजत दलाल के बीच हुई हाथापाई, वीडियो हुआ वायरल

asim riaz: रजत दलाल और आसिम रियाज, दोनों ही गुस्सैल इंसान हैं। किसी भी बात पर ये पिनक जाते हैं और मारने पर उतारू हो जाते हैं। दोनों को 'बिग बॉस' के अलग-अलग सीजन्स में तो ऐसा करते देखा ही है। आसिम को तो 'खतरों के खिलाड़ी' में रोहित शेट्टी के साथ भी बदतमीजी करते दिखे थे। अब ये दोनों एक इवेंट में आपस में ही भिड़ गए हैं, जिसका वीडियो सामने आया है। रुबीना दिलैक दोनों के बीच पिस गईं और क्रिकेटर शिखर धवन बीचबचाव में उतरे।
क्या है लड़ाई की सच्चाई
दरअसल, अमेजन-एमएक्स प्लेयर पर 'बैटलग्राउंड' नाम के शो के एक इवेंट में आसिम रियाज और रजत दलाल आपस में भिड़ पड़े। वीडियो में दोनों एक ओर-छोर पर बैठे होते हैं। और अचानक से कोई बात होती है कि उठकर आते हैं और हाथापाई पर उतर आते हैं। वहीं बीच में रुबीना दिलैक बैठी होती हैं, जो फौरन उठ जाती हैं। और उनकी तरफ देखती ही नहीं। बस सब सुनती रहती हैं।वहीं, शिखर धवन दोनों को दूर करते दिखाई देते हैं। दोनों एक-दूसरे को धमकाते हैं। पूछे हटने के लिए कहते हैं। शोर इतना होता है कि बातें कुछ क्लियर समझ नहीं आती। लेकिन शिखर दोनों को अकेले अलग करने की कोशिश करते हैं। मगर वह पूरे फोर्स के साथ धक्का देते हैं। फिर अंत में आसिम कुर्सी को गुस्से में धक्का देकर गिरा देते हैं और वहां से चले जाते हैं।
एक शो के लिए भिड़े दोनों सेलिब्रिटीज
अब सवाल ये है कि क्या ये कोई प्रैंक है या फिर असल में हुआ है। क्योंकि बीते दिन रजत दलाल का दिग्विजय सिंह राठी के साथ भी झगड़ा हुआ था। वीडियो वायरल भी हुआ था। लेकिन बाद में दोनों हंसते हुए वीडियो बनाकर बोले कि सब ठीक है। ऐसा कुछ नहीं था। अब इस वीडियो पर दोनों के फैंस अपने-अपने पसंदीदा को सपोर्ट करते दिखे और कुछ ने इसे ओवरएक्टिंग बताया। वहीं कुछ ने इसे 'बैटलग्राउंड' का प्रमोशन करने का तरीता कहा।