आयुष्मान भारत में कवर होंगी आशा वर्कर, सीएम ने दी मंजूरी

आयुष्मान भारत में कवर होंगी आशा वर्कर, सीएम ने दी मंजूरी

आयुष्मान भारत में कवर होंगी आशा वर्कर

आयुष्मान भारत में कवर होंगी आशा वर्कर, सीएम ने दी मंजूरी

चंडीगढ़, 28 फरवरी। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने आशा वर्करों को आयुष्मान भारत-प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (एबी-पीएमजेएवाई) के अंतर्गत कवर करने के लिए सैद्धांतिक प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान कर दी है।
हरियाणा के स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने सोमवार को बताया कि मुख्यमंत्री ने गत 27 जुलाई, 2021 को आयुष्मान भारत बीमा योजना और अन्य स्वास्थ्य बीमा योजना के संबंध में आयोजित बैठक में घोषणा की थी कि ‘‘विमुक्त घुमंतू जाति, मुख्यमंत्री परिवार समृद्धि योजना एवं निर्माण कार्य में लगे श्रमिकों को भी आयुष्मान भारत बीमा योजना के अंतर्गत कवर किया जाएगा। इसके साथ ही नंबरदारों, चौकीदारों, आशा कार्यकर्ताओं, आंगनबाडी कार्यकर्ता, मनरेगा कार्यकर्ता, स्ट्रीट वेंडर, रिक्शा चालक और ऑटो ड्राइवर आयुष्मान भारत योजना में शामिल होंगे।  
विज ने बताया कि आशा वर्करों को आयुष्मान भारत योजना में कवर करने के लिए राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, हरियाणा ने भारत सरकार के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय को इस परियोजना को क्रियान्वित करने के लिए (प्रोजेक्ट इम्लीमेंटेशन प्लान 2022-23) 248.11 लाख रुपए की राशि हेतु प्रस्ताव भेजा गया है। यदि केन्द्र सरकार द्वारा इस परियोजना को क्रियान्वित करने के लिए प्रोजेक्ट इम्लीमेंटेशन प्लान 2022-23 की 248.11 लाख रुपए की राशि मंजूर नहीं की जाती है तो उस स्थिति में वर्ष 2022-23  और उसके बाद इस राशि को राज्य के प्लान बजट से उपलब्ध करवाया जाएगा।