पंजाब को लेकर लिया गया ये फैसला; दिल्ली में केजरीवाल की बैठक के बाद CM भगवंत मान ने मीडिया को क्या बताया? यहां जानिए
![Arvind Kejriwal Meeting End With Punjab CM Bhagwant Mann And All MLAs](https://www.arthparkash.com/uploads/Arvind-Kejriwal-Meeting-End.jpg)
Arvind Kejriwal Meeting End With Punjab CM Bhagwant Mann And All MLAs
Arvind Kejriwal Meeting: दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 में हार के बाद AAP सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल ने पंजाब के CM भगवंत मान और सभी मंत्रियों-विधायकों को आज दिल्ली तलब किया था। केजरीवाल ने कपूरथला हाउस में एक अहम बैठक की। इस बैठक को लेकर राजनीतिक गलियारों के साथ-साथ आम लोगों के बीच भी कई बातें चल रहीं थीं। चर्चा चली कि, केजरीवाल पंजाब सीएम भगवंत मान को हटाकर खुद सीएम बनने जा रहे हैं।
खैर बैठक में क्या हुआ है? इसे लेकर खुद सीएम भगवंत मान ने मीडिया को जानकारी दी है। सीएम भगवंत मान ने बताया कि, बैठक में पंजाब से हमारे सभी कैबिनेट मंत्री और विधायक दिल्ली आए थे। हमारे राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल के साथ बैठक हुई। दिल्ली चुनाव में पंजाब के हमारे साथियों ने बहुत मेहनत की, इसलिए उन्होंने इस बैठक में उनका धन्यवाद किया है। सीएम मान ने कहा कि, हार-जीत चलती रहती है। लेकिन आज भी लोग आम आदमी पार्टी के कामों की बात करते हैं।
वहीं पंजाब के आप संगठन में टूट और नेताओं के इधर-उधर जाने को लेकर सीएम भगवंत मान ने कहा कि, पंजाब में हमारे कार्यकर्ताओं में कोई असंतोष नहीं है, हमारे नेताओं को किसी बात का लालच नहीं है, इसलिए कोई कहीं नहीं जा रहा है। ऐसी बातें जो कह रहे हैं, उनको कहने दो। पंजाब में आम आदमी पार्टी एकजुट है और आप के सभी विधायक लोगों के काम करने के लिए हमारे साथ हैं।
पंजाब को विकास का एक नया मॉडल बनाएंगे
सीएम भगवंत मान ने कहा कि, पंजाब में हमारी सरकार लोगों के हित में बहुत काम कर रही है, चाहे बिजली का क्षेत्र हो या शिक्षा का या फिर कोई और। हर तरफ आप काम कर रही है। लोगों का पैसा लोगों पर लगा रही है। पंजाब के कामों में हमें और भी तेजी लानी है। इलसिए हम दिल्ली की टीम के अनुभव का पंजाब में इस्तेमाल करेंगे। आज हमारी दिल्ली और पंजाब की टीम ने मिलकर फैसला किया है कि हम पंजाब को विकास का एक नया मॉडल बनाएंगे और देश को दिखाएंगे। पंजाब एक मॉडल स्टेट बनेगा।
सभी विधायक एकजुट हैं..
वहीं दिल्ली बैठक के बाद पंजाब विधानसभा अध्यक्ष कुलतार सिंह संधवान ने कहा, "पंजाब को सुशासन में, विकास में नेशनल लेवल का मॉडल बनाया जाएगा, उसके लिए आज चर्चा हुई। दिल्ली की हार को लेकर भी मंथन हुआ है। दिल्ली के लोगों ने AAP को नकारा नहीं है, लोगों ने AAP को विपक्ष में बैठाया है ताकि ये सरकार से लोगों के काम करवा सके। विधायकों के पार्टी छोड़ने की चर्चाओं पर कुलतार सिंह ने कहा कि, सभी विधायक एकजुट हैं। कोई विधायक कहीं नहीं जाने वाला।
पूरे देश में AAP का विस्तार होगा
केजरीवाल से मुलाकात के बाद पंजाब के मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने कहा, दिल्ली के चुनाव के बाद AAP की पंजाब इकाई दिल्ली आई थी। अरविंद केजरीवाल ने सभी का धन्यवाद किया। आने वाले 2 साल में पंजाब में और कैसे काम तेज करना है, उसपर चर्चा हुई। हम और काम करेंगे और पूरे देश में आम आदमी पार्टी का विस्तार होगा। चीमा ने कहा कि, जो भी लोग पार्टी में विधायकों के टूटने की बात कर रहे हैं। वो राजनीतिक रूप से अफवाह फैला रहे हैं।
वहीं आप पंजाब अध्यक्ष एवं मंत्री अमन अरोड़ा ने कहा, "पंजाब के कई नेताओं ने दिल्ली चुनाव के दौरान बहुत मेहनत की। इसके लिए अरविंद केजरीवाल ने सबको धन्यवाद दिया। अरविंद केजरीवाल हर 4-6 महीने में पंजाब से हम सभी को बुलाते हैं और बैठक करते हैं। हमने पंजाब में दिल्ली मॉडल को दोहराया है। हमने इस बात पर चर्चा की कि हम अपने मॉडल को जमीनी स्तर तक और कैसे ले जा सकते हैं।
ਕੌਮੀ ਕਨਵੀਨਰ ਅਰਵਿੰਦ ਕੇਜਰੀਵਾਲ ਜੀ ਨਾਲ ਮੀਟਿੰਗ ਤੋਂ ਬਾਅਦ ਕੈਬਨਿਟ ਦੇ ਸਾਥੀਆਂ ਨਾਲ ਮੀਡੀਆ ਦੇ ਰੂਹ-ਬ-ਰੂਹ, ਦਿੱਲੀ ਤੋਂ Live ....... राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल जी के साथ मीटिंग के बाद कैबिनेट सहयोगियों के साथ मीडिया से बातचीत, दिल्ली से Live https://t.co/sxjO0suZVb