दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल और पंजाब सीएम सरदार भगवंत मान का कुरूक्षेत्र दौरा कल
- By Vinod --
- Saturday, 09 Mar, 2024

Arvind Kejriwal and Bhagwant Mann visit Kurukshetra tomorrow
Arvind Kejriwal and Bhagwant Mann visit Kurukshetra tomorrow- कुरुक्षेत्रI आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पंजाब सीएम सरकार भगवंत मान रविवार को कुरुक्षेत्र लोकसभा से चुनावी कैंपेन का आगाज करेंगे। इसके बाद ही कुरुक्षेत्र लोकसभा में चुनाव प्रचार का आधिकारिक शुभारंभ होगा।
आम आदमी पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष और कुरुक्षेत्र लोकसभा से इंडिया गठबंधन के तहत आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी डॉ. सुशील गुप्ता ने जानकारी देते हुए कहा कि दोनों नेता कुरुक्षेत्र में आकर चुनावी कैंपेन का आगाज करेंगे। इसके बाद आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं को प्रचार कार्यक्रम शुरू हो जाएगा। इसके तहत इंडिया गठबंधन के तहत कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता मिलकर गांव गांव में जाकर कार्यक्रम शुरू करेंगे।
उन्होंने कहा की आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता कुरुक्षेत्र लोकसभा में दो महीने तक डटेंगे और जनता से वोटों की अपील करेंगे। इसके लिए सर्कल और बूथ स्तर तक सभी पदाधिकारियों को जिम्मेदारी दी जा चुकी हैं। आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता दिन रात एक कर जनता के बीच जाकर बीजेपी की पोल खोलने का काम करेंगे।
उन्होंने कहा कि "इंडिया" गठबंधन प्रदेश की सभी 10 लोकसभा सीटों पर बीजेपी को हराने का काम करेगा। आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के कार्यकर्ता मिलकर जनता के साथ मिलकर बीजेपी की तानाशाही को खत्म करने का काम करेंगे। इंडिया गठबंधन लोकतंत्र और देश को बचाने की लड़ाई लड़ेगा और बीजेपी को सत्ता से बाहर करने का काम करेगा।