अरुण सूद ने राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा के समक्ष उठाए चंडीगढ़ के स्थानीय मुद्दे

अरुण सूद ने राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा के समक्ष उठाए चंडीगढ़ के स्थानीय मुद्दे

अरुण सूद ने राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा के समक्ष उठाए चंडीगढ़ के स्थानीय मुद्दे

अरुण सूद ने राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा के समक्ष उठाए चंडीगढ़ के स्थानीय मुद्दे

प्रशासन द्वारा हाल ही में बिल्डिंग वायलेशन की पेनल्टी को 400 गुना तक बढ़ाये जाने के नोटिस  का मामला भी राष्ट्रीय अध्यक्ष तक पहुंचा 

चंडीगढ़ 12 अप्रैल ।
 भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अरुण सूद ने चंडीगढ़ के स्थानीय मुद्दों को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा के समक्ष उठाए तथा इन्हें    राष्ट्रीय लेवल पर संज्ञान लेकर हल करवा  चंडीगढ़ वासियों को राहत दिलवाने का अनुरोध किया।
 उक्त जानकारी देते हुए प्रदेश प्रवक्ता कैलाश चंद जैन ने बताया कि चंडीगढ़ के भाजपा नेताओं प्रदेश अध्यक्ष अरुण सूद,  महामंत्री रामवीर भट्टी,  चंद्रशेखर,  मेयर सरबजीत कौर, डिप्टी मेयर अनूप गुप्ता ने राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं क्षेत्रीय प्रभारी सौदान सिंह के नेतृत्व में राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा से एयरपोर्ट पर मुलाकात की व चंडीगढ़ के लोकल मुद्दों से उनको अवगत कराया ।
इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष अरुण सूद ने राष्ट्रीय अध्यक्ष से इन मुद्दों को हल करवाने के लिए निवेदन किया है।
 राष्ट्रीय अध्यक्ष के सम्मुख  उठाए गए मुद्दों में चंडीगढ़ के गांवों  से लाल डोरा समाप्त कर लाल डोरे से बाहर बने हुए सभी कंस्ट्रक्शन  को रेगुलर करने , औद्योगिक एवं कमर्शियल प्रॉपर्टी को लीज होल्ड से फ्री होल्ड  किए जाने,  चंडीगढ़ हाउसिंग बोर्ड के मकानो  में दिल्ली की तर्ज पर वन टाइम सेटेलमेंट किए जाने, सोसाइटी के फ्लैट्स  को लीज होल्ड से फ्री होल्ड करके ट्रांसफर की इजाजत दिए जाने,  वेंडर्स के  पुनर्वास की योजना को पुनः स्ट्रीमलाइन किये  जाने, अलॉटमेंट  वाली कमर्शियल प्रॉपर्टी पर से 15 साल बाद की जाने वाली ट्रांसफर पर प्रशासन द्वारा लिए जाने वाले अन अरनेड प्रॉफिट को समाप्त किए जाने  के अलावा हाल ही में प्रशासन द्वारा कैपिटल ऑफ पंजाब डेवेलपमेंट एंड  रेगुलेशन एक्ट 1952  के तहत वायलेसन व मिसयूज़ की पेनाल्टी को प्रस्तावित चार सौ गुना बढ़ाई  जाने को वापस लिए जाने संबंधी मामले  विशेष रूप से उठाएं ।
राष्ट्रीय अध्यक्ष ने सभी विषयों को ध्यान से सुनने के बाद सभी मामलों में  उचित कार्रवाई करवाने तथा जनता को राहत दिलवाए जाने का आश्वासन दिया।