प्रॉपर्टी टैक्स के नोटिसो को लेकर प्रशासक से मिले अरुण सूद

प्रॉपर्टी टैक्स के नोटिसो को लेकर प्रशासक से मिले अरुण सूद

प्रॉपर्टी टैक्स के नोटिसो को लेकर प्रशासक से मिले अरुण सूद

प्रॉपर्टी टैक्स के नोटिसो को लेकर प्रशासक से मिले अरुण सूद

 -  पेनल्टी व टैक्स माफ करने का दिया प्रस्ताव

 -  निगम हाउस में प्रस्ताव पास करवा प्रशासन को भेजने को कहा

चंडीगढ़, 26 मई (शर्मा)। नगर निगम द्वारा गत दिनों कि कॉलोनियों और गांवों में नगर निगम द्वारा दिए जा रहे  प्रॉपर्टी टैक्स के नोटिसों को  लेकर भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अरुण सूद  ने चंडीगढ़ के पंजाब के राज्यपाल व चंडीगढ़ के प्रशासक बनवारीलाल पुरोहित से मुलाकात की तथा  गांव और कालोनियों में प्रॉपर्टी टैक्स व पेनल्टी माफ किये जाने का प्रस्ताव दिया।

अरुण सूद ने प्रशासक को बताया कि नगर निगम द्वारा गांव व कालोनी वासियो को  जुर्माना के साथ प्रोपेर्टी टैक्स के नोटिस भेजे जा रहे हैं जिनको वापिस लिया जाना चाहिए। जुर्माना राशि तुरंत माफ की जानी चाहिए और प्रापर्टी टैक्स भी माफ किया जाना चाहिए।  प्रशासक  ने उनकी बात को ध्यान से सुनने के बाद नगर निगम की कमिश्नर,  मेयर,  सीनियर डिप्टी मेयर, ओर डिप्टी मेयर से भी इस बारे में चर्चा की और आश्वासन दिया कि इस संबंध में उचित निर्णय लिया जाएगा। प्रशासक से मुलाकात में अरुण सूद के साथ भाजपा महामंत्री चंद्रशेखर भी  उपस्थित रहे।

   तत्पश्चात भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने  भाजपा प्रदेश कार्यालय कमलम  में भाजपा पार्षदों के साथ प्री हाउस मीटिंग में  निर्देश दिए कि नगर निगम हाउस की मीटिंग में इस संबंध में प्रस्ताव पास करवा कर प्रशासन को भेजा जाए ताकि कॉलोनी वासियों को राहत मिल सके।

अरुण सूद ने इस अवसर पर अरुण सूद ने यह भी कहा कि भारतीय जनता पार्टी कॉलोनी व  गांव वासियों के साथ प्रॉपर्टी टैक्स के  नाम पर धक्केशाही नहीं होने देगी।

 बाक्स: प्रापर्टी टैक्स जमा करवाने की अंतिम डेट दो माह बढ़ी:

वहीं नगर प्रशासन की ओर से शहर में लोगों को प्रापर्टी टैक्स जमा करवाने की तिथि को दो माह और बढ़ा दिया है। जहां पहले प्रापर्टी टैक्स जमा करवाने की अंतिम तिथि 31 मई थी उसे अब 31 जुलाई कर दिया गया है। उक्त आदेश स्थानीय निकाय सचिव नितिन कुमार यादव ने दिये हैं।