अमरूद की इस खासियत से अंजान हैं आप? शरीर में इतनी बड़ी बीमारी को कर देता है रफ्फू-चक्कर, फायदा जानेंगे तो खाना नहीं छोड़ेंगे

Amrood Ke Fayde aur Nuksan in Hindi
Amrood Ke Fayde aur Nuksan in Hindi: अमरूद... जिसे लगभग हम सभी लोग खाते हैं| लेकिन क्या आप जानते हैं कि जिस अमरूद को आप अबतक सिर्फ एक फल या स्वाद के रूप में खाते आ रहे हैं| वो अपने अंदर आपके लिए कितना बड़ा फायदा छुपाकर बैठा है| ऊपर से यह फायदा भी ऐसा है कि जिसकी जरुरत आज के जमाने में सबको है| इसलिए अमरूद के इस शानदार फायदे (Amrood Ke Fayde) को जब आप जानेंगे तो चकित रह जाएंगे और इसका सेवन कभी नहीं छोड़ेंगे| तो आइए फिर देर किस बात की| जान लेते हैं कि अमरूद आपके लिए किस प्रकार से अमृत का काम करता है?
.gif)
कोलेस्ट्रॉल को ठिकाने लगा देता है अमरूद
अमरूद पर हुई रिसर्च के अनुसार, यह कोलेस्ट्रॉल को ठिकाने लगाने में काफी ज्यादा मदद करता है| अमरूद के अंदर पाए जाने वाले कुछ खास तत्व कोलेस्ट्रॉल को जल्दी से रफ्फू-चक्कर कर देते हैं| दरअसल, आज के समय में एक बड़ी संख्या में लोग कोलेस्ट्रॉल (Cholesterol) की घातक बीमारी से जूझ रहे हैं| लोगों के शरीर में 'गंदे कोलेस्ट्रॉल' ने अपना घर कर लिया है| लोग बढ़ते कोलेस्ट्रॉल लेवल से बेहद हैरान हैं|
.gif)
कोलेस्ट्रॉल का निर्माण आपके द्वारा खाए जाने वाले उलटे-सीधे पदार्थों से ही होता है| कोलेस्ट्रॉल शरीर के अंदर खून की नसों में अपना घर बनाता है| यह पिघली हुई मोम की तरह खून की नसों में ऐसे जमा हो जाता है कि हमारी नसों में खून के फ्लो में रुकावट पैदा कर देता है और जब खून की नसें ब्लॉक होने लगती हैं तो फिर हम अचानक दिल का दौरा और ब्रेन स्ट्रोक जैसे खतरे का सामना करते हैं|
इसके अलावा कोलेस्ट्रॉल (Cholesterol) से अन्य बीमारी भी हो सकती हैं| कोलेस्ट्रॉल को कम (How To Down Cholesterol in Hindi) करने के उपायों में अमरूद के आलावा हेल्दी डाइट और एक्सरसाइज भी शामिल है| साथ ही मेडिकल में भी कई दवाएं उपलब्ध हैं|
.gif)
अमरूद कैसे कम करता है कोलेस्ट्रॉल?
बताया जाता है कि, फाइबर से भरपूर खाद्य पदार्थ जैसे ओट्स, फल और सब्जियां खाने से शरीर में जमा फैट, कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद मिलती है और अमरूद में भी फाइबर, विटामिन ए, विटामिन सी, एंटीऑक्सिडेंट और कैल्शियम, फॉस्फोरस और आयरन जैसे कई पोषक तत्व पाए जाते हैं|
.gif)
अमरूद के पत्ते भी हैं फायदेमंद
इतना ही नहीं अमरूद के पत्ते और उसकी छाल भी बेहद फायदेमंद हैं| बताया जाता है कि, अमरूद के पत्तों को चबाने से मुंह के छाले ठीक हो जाते हैं| इसके साथ ही अमरूद के पत्ते और उसकी छाल से कई अन्य बीमारियां भी दूर होती हैं|
हालांकि, उक्त जानकारी एक सामान्य जानकारी के तौर पर है, किसी भी चीज को इलाज के रूप में अपनाने से पहले आप हमेशा अपने डॉक्टर से संपर्क जरुर करें।