अमरनाथ यात्रा की डेट हो गई अनाउंस; इस बार इतने दिन होंगे बाबा बर्फानी के अद्भुत दर्शन, श्राइन बोर्ड ने जारी किया पूरा शेड्यूल, जानिए

Amarnath Yatra 2025 Start From July 3 To 9 August End Full Schedule
Amarnath Yatra 2025: अगर आप इस साल अमरनाथ यात्रा (Amarnath Yatra 2025) का प्लान बना रहे हैं तो आपके लिए हम अहम जानकारी लेकर आए हैं। दरअसल, अमरनाथ यात्रा 2025 की डेट अनाउंस कर दी गई है। श्री अमरनाथजी श्राइन बोर्ड (Amarnath Shrine Board) ने आधिकारिक घोषणा करते हुए यह बताया है कि, इस साल अमरनाथ यात्रा 3 जुलाई से शुरू होकर 9 अगस्त तक चलेगी।
बता दें कि, आज बुधवार (5 मार्च) को अमरनाथ श्राइन बोर्ड की बैठक हुई। जिसमें अमरनाथ यात्रा की तारीख को लेकर फैसला लिया गया और बैठक के बाद यात्री की तारीख घोषित कर दी गई। इस साल की अमरनाथ तीर्थयात्रा की अवधि लगभग 38 दिनों की होगी। यानि इतने दिनों तक तीर्थयात्री पवित्र अमरनाथ गुफा में बाबा बर्फानी के अद्भुत दर्शन कर पाएंगे। 9 अगस्त को श्रावण पूर्णिमा (रक्षा बंधन) के दिन अमरनाथ यात्रा समाप्त कर दी जाएगी।
अमरनाथ यात्रा के लिए RFID टैग जरूरी
जो श्रद्धालु अमरनाथ यात्रा करेंगे उनके लिए RFID टैग अनिवार्य किया गया है। यात्रा में जो शामिल होगा उसे RFID टैग लेना होगा। बिना RFID टैग के वह यात्रा में नहीं घुस सकता है। अमरनाथ यात्रा में शामिल होने वालों को RFID टैग एयरपोर्ट, रेलवे स्टेशन, या अगर श्रद्धालु रोड से आ रहे हैं तो उन्हें अमरनाथजी श्राइन बोर्ड द्वारा RFID टैग वहां भी मिल जाएगा। RFID टैग की सुविधा बेहतर सुरक्षा को देखते हुए रखी गई है। इसके द्वारा हर अमरनाथ यात्री को ट्रैक किया जा सकेगा कि वह किस जगह पर मौजूद है।
अमरनाथ यात्रा के रजिस्ट्रेशन कैसे कराएं?
याद रहे कि अमरनाथ यात्रा में आप तभी शामिल हो सकते हैं जब आप इसके लिए अपना रजिस्ट्रेशन करवाएंगे। बिना रजिस्ट्रेशन आप यात्रा शुरू नहीं कर सकते हैं। आप चाहें तो खुद से श्री अमरनाथजी श्राइन बोर्ड वेबसाइट https://jksasb.nic.in/ पर जाकर रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं और अगर नहीं करना आता है तो किसी भी ऑनलाइन कार्य सेंटर जाकर अपना रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं। अमरनाथ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं के लिए लंगर से लेकर रहने की व्यवस्था होगी।
बतादें कि, रजिस्ट्रेशन में श्री अमरनाथजी श्राइन बोर्ड की तरफ से आपसे बहुत सी जरुरी जानकारी मांगी जाएगी। यात्रा के लिए श्री अमरनाथजी श्राइन बोर्ड के अपने नियम हैं जिनपर आपको हर हाल में खरा उतरना होगा। आपसे यहां हेल्थ संबंधी जानकारी भी ली जायेगी। हमारी सलाह है कि आप रजिस्ट्रेशन करने से पहले श्री अमरनाथजी श्राइन बोर्ड की वेबसाइट पर जाकर यात्रा संबंधी नियमों को एक बार जरूर पढ़ लें।
अमरनाथ यात्रा में सुरक्षा व्यवस्था होती है प्राथमिकता
अमरनाथ यात्रा में पहली प्राथमिकता सुरक्षा व्यवस्था होती है जो कि हर हाल में पुख्ता रखी जाती है। यात्रा के दौरान यहां भारी संख्या में सुरक्षाकर्मियों की तैनाती की जाती है. सुरक्षाकर्मी एकदम चौकस रहते हैं और अपनी पैनी निगाह से पूरी घाटी पर होने वाली हर हलचल पर नजर रखते हैं। अमरनाथ यात्रा में हर हाल में यह तय किया जाता है कि घाटी में बाबा बर्फानी के दर्शन करने आने वाले भक्त सकुशल अपने घर लौट सकें।
दरअसल, जम्म-कश्मीर घाटी के बीच अमरनाथ यात्रा बेहद कठिनाई भरी तो है ही साथ ही आतंकी खतरा का भी एक अलग डर रहता है। फिलहाल, इस साल होने शुरू होने वाली अमरनाथ यात्रा में सुरक्षा और सुविधा के लिहाज कुछ और विशेष प्रबंध किये जा रहे हैं।