Pushpa 2 एक्टर अल्लू अर्जुन बहुत दुखी; भगदड़ में महिला की जान जाने पर VIDEO किया जारी, परिवार को 25 लाख, खुद मिलेंगे

Allu Arjun released video on Hyderabad tragedy incident 25 lakhs to family
Allu Arjun Hyderabad Tragedy: साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन की फिल्म 'पुष्पा 2: द रूल' ने धमाका मचा रखा है। लेकिन इस फिल्म से जुड़े एक घटनाक्रम ने एक परिवार की खुशियां मातम में तब्दील कर दीं। 4 दिसंबर की रात 'पुष्पा 2: द रूल' फिल्म के प्रीमियर शो के दौरान हैदराबाद के संध्या थिएटर में भगदड़ मचने से 35 वर्षीय रेवती नाम की एक महिला की मौत हो गई थी। साथ ही इस महिला के बेटे का गंभीर हालत में अस्पताल में इलाज चल रहा है। इस घटना के संबंध में अल्लू अर्जुन के खिलाफ पुलिस केस भी हो गया है।
वहीं सुपरस्टार अल्लू अर्जुन ने संवेदनशीलता दिखाते हुए घटना पर दुख और खेद व्यक्त किया है। घटना को लेकर अल्लू अर्जुन ने सोशल मीडिया पर 3 मिनट से ज्यादा का वीडियो जारी किया। इस वीडियो में अल्लू अर्जुन ने मृतक महिला के परिवार के दर्द पर संवेदना व्यक्त करते हुए हर संभव मदद की बात कही है। इसके अलावा अल्लू अर्जुन ने यह भी बताया कि, वह शोकाकुल परिवार से व्यक्तिगत रूप से मिलने भी जाएंगे।
Pushpa 2 एक्टर अल्लू अर्जुन बहुत दुखी
अल्लू अर्जुन ने वीडियो जारी कहा, ''संध्या थिएटर में हुई दुखद घटना से बहुत दुखी हूं। इस अकल्पनीय कठिन समय में शोक संतप्त परिवार के प्रति मेरी हार्दिक संवेदनायें। मैं परिवार के लोगों को आश्वस्त करना चाहता हूँ कि वे इस दर्द में अकेले नहीं हैं और मैं व्यक्तिगत रूप से परिवार से मिलूँगा। शोक मनाने के लिए उनके स्थान की आवश्यकता का सम्मान करते हुए, मैं इस चुनौतीपूर्ण यात्रा से गुजरने में उनकी मदद करने के लिए हर संभव सहायता देने के लिए प्रतिबद्ध हूं''.
परिवार को 25 लाख देंगे अल्लू अर्जुन
अल्लू अर्जुन ने कहा कि, यह घटना स्वीकार नहीं है और यह नहीं होनी चाहिए थी। उनके फिल्म के प्रीमियर शो के दौरान घटना में उन महिला, एक मां की यूं जान जाना दुखी कर रहा है। अल्लू अर्जुन ने घटना में में जान गंवाने वाली महिला के परिवार को 25 लाख रुपये की मदद और बेटे के इलाज का वादा किया है। इसी के साथ अल्लू अर्जुन ने लोगों से अपील की कि वह जश्न मनायें, ये तो ठीक है लेकिन इस दौरान बेहद सावधानी रखें और सुरक्षित अपने घर लौटें।
अल्लू अर्जुन का वीडियो
बता दें कि, इस घटना के संबंध में मृतक के परिवार की शिकायत के आधार पर अल्लू अर्जुन, उनकी टीम और थिएटर प्रबंधन के खिलाफ पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 105 और 118 (1) के तहत मामला दर्ज किया है। बताया जाता है कि, फिल्म के प्रीमियर शो के दौरान अल्लू अर्जुन अपने निजी सुरक्षाकर्मियों के साथ थिएटर पहुंचे थे। इस बीच वहां मौजूद जनसैलाब अल्लू अर्जुन की एक झलक पाने के लिए परिसर में उमड़ पड़े। इस बीच धक्का-मुक्की हुई। जिससे स्थिति और बिगड़ गई।
सिनेमाघरों में 'पुष्पा 2: द रूल' की आंधी
अल्लू अर्जुन की 'पुष्पा 2: द रूल' 5 दिसंबर 2024 को सिनेमाघरों में दस्तक दे चुकी है। वहीं फिल्म रिलीज होते ही धमाका कर रही है। सिनेमाघरों में 'पुष्पा 2: द रूल' की आंधी है। पुष्पा 2 को देखने के लिए लोगों में जो क्रेज है। वह बस देखते ही बन रहा है। फेसबुक, इंस्टाग्राम और एक्स हैंडल पर लोग थिएटर के अंदर से तस्वीरें और वीडियो शेयर कर रहे हैं। पुष्पा 2 की टिकटों के लिए कतारें देखी जा रहीं हैं।
Pushpa 2 पर लोगों के Reviews
Pushpa 2 देखने वाले लोग अल्लू अर्जुन की फायर एक्टिंग की मुंह भर तारीफ कर रहे हैं। लोगों का कहना है कि, फिल्म फुल पैसा वसूल है। लगभग 3 घंटे 20 मिनट की यह फिल्म एक मिनट के लिए भी बोर नहीं करती। लोगों का कहना है कि, एक भी सेकंड आपको ऐसा नहीं लगेगा की फ़िल्म कहीं स्लो है, पूरी फिल्म टोटल फायर है शुरू से अंत तक और एंटरटेनमेंट-एक्शन से भरपूर है। लोगों ने कहा कि, Pushpa में जहां पुष्पा फ्लावर नहीं फायर था। इस बार वो 'वाइल्ड फायर' है। (सोशल मीडिया से ली गईं लोगों की प्रतिक्रियाएं)