ऑल कांट्रेक्चुअल कर्मचारी संघ ने की सत्य पाल जैन से मुलाकात

ऑल कांट्रेक्चुअल कर्मचारी संघ ने की सत्य पाल जैन से मुलाकात

ऑल कांट्रेक्चुअल कर्मचारी संघ ने की सत्य पाल जैन से मुलाकात

ऑल कांट्रेक्चुअल कर्मचारी संघ ने की सत्य पाल जैन से मुलाकात

चण्डीगढ़ 03 अप्रैल, 2022. ऑल कांट्रेक्चुअल कर्मचारी संघ ने रविवार को अपने प्रतिनिधि मंडल के वरिष्ठ उपाध्यक्ष प्रभुनाथ शाही और महासचिव शिव मूरत यादव के नेतृत्व में भाजपा के वरिष्ठ नेता पूर्व सांसद और एडीषनल सॉलिसिटर जनरल ऑफ इण्डिया सत्यपाल जैन से उनके निवास स्थान पर मुलाकात की। जिस दौरान जैन को आल कांट्रेक्चुअल और आउटसोर्स कर्मचारियों की समस्याओं से अवगत कराया गया।
        सभा के महासचिव  शिव मूरत यादव ने सत्यपाल जैन को ज्ञापन भी सौंपा जिसमे  कांट्रेक्चुअल , गेस्ट फेकल्टी कर्मचारियों को रेगुलर करने की और आउट सोर्स कर्मचारियों के लिय सुरक्षित पॉलिसी बनाने तथा समान काम समान वेतन की मांग भी की गई। साथ ही म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन से निकाले गए चार सफाई कर्मचारियों की बहाली की भी बात सामने रखी गई।
        इस पर सत्यपाल जैन ने आश्वासन देते हुए कहा कि वह जल्दी ही उमा देवी जजमेंट के अनुसार कर्मचारियों को नियमित कराने  के लिए भारत के गृह मंत्री अमित शाह से बात करके चंडीगढ़ में कॉन्ट्रक्ट,गेस्ट फैकल्टी, सेंक्शन पोस्ट पर काम करने वाले कर्मचारियों के लिये पॉलिसी बनवाने और केंद्र की गाइड लाइन्स के अनुसार सामान कार्य सामान बेतन को भी जल्द लागू करवाने का प्रयास करेंगे, और साथ ही नए वेतनमान, जो चंडीगढ़ में लागू हुआ है वह जो कॉन्ट्रक्ट कर्मचारियों पर अभी तक लागू नही हुआ जिसके कारण प्रशासन ने जुलाई 2021 से उनका महँगाई भत्ता रोक रखा है, इसके के लिए भी प्रशासन से जल्द से जल्द कदम उठाने के लिए बात करेंगे।
         इस मौके पर ऑल कॉन्ट्रक्ट कर्मचारी संघ के अलग-अलग विभागों के सभी पदाधिकारी गण और उनके सदस्य एकजुट होकर एक स्वर में अपनी मांगों को उठाया। संघ के सीनियर वाईस प्रेसिडेंट प्रभू नाथ शाही ने इस मौके पर बताया कि  जिस तरह भारत सरकार ने चंडीगढ़ में केंद्रीय सर्विस रूल लागू किया है वैसे उमा देवी जजमेंट के आधार पर कॉन्ट्रक्ट कर्मचारियों के जल्द पॉलिसी बनाई जाये, वहीं कर्मचारी संघ के महासचिव शिव मूरत यादव ने बताया की आउटसोर्स कर्मचारियों के लिए जल्द समान काम समान वेतन की भारत सरकार की गाइडलाइन्स को जल्द चंडीगड़ में लागू किया जाये। उन्होंने बताया कि ऑल कॉन्ट्रैक्ट कर्मचारी संघ की आम मीटिंग भी  जल्द ही  बुलाई जाएगी और इसमें आगे की कार्रवाई का निर्णय लिया जाएगा । अंत में प्रभु नाथ शाही और शिव मूरत ने सत्यपाल जैन का धन्यवाद किया और अपनी अशा व्यक्त की।