Akshay Kumar meet CM Pushkar Singh Dhami

सिर पर उत्तराखंडी टोपी... हाथ में चारधाम, Akshay Kumar को CM पुष्कर सिंह धामी ने दिया यह बड़ा ऑफर, खिलाड़ी ने भी किया मंजूर

Akshay Kumar meet CM Pushkar Singh Dhami

Akshay Kumar meet CM Pushkar Singh Dhami : देवभूमि उत्तराखंड (Uttarakhand) की ओर हर कोई खिंचा चला आता है| यहां हर किसी की तबियत खुश हो जाती है| इधर, अब बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार (Akshay Kumar) भी उत्तराखंड में रमते नजर आ रहे हैं| दरअसल, मशहूर एक्टर अक्षय कुमार ने उत्तराखंड पहुंचकर राज्य के सीएम पुष्कर सिंह धामी (CM Pushkar Singh Dhami) से देहरादून में उनके आवास पर मुलाकात की है| सीएम पुष्कर सिंह धामी ने अक्षय कुमार का बड़े आव-भाव से स्वागत किया| वहीं, इस मुलाकात के दौरान सीएम पुष्कर सिंह धामी ने अक्षय कुमार को एक बड़ा ऑफर भी दे डाला| जिसे अक्षय कुमार ने भी स्वीकार कर लिया|

Akshay Kumar meet CM Pushkar Singh Dhami

Akshay Kumar in Uttarakhand

उत्तराखंड के लिए यह काम करेंगे अक्षय कुमार....

दरअसल, बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार अब उत्तराखंड के लिए ब्रांड एंबेसडर के रूप में काम करेंगे| सीएम पुष्कर सिंह धामी ने खुद इसकी जानकारी दी है| धामी ने कहा कि अक्षय कुमार युवाओं के प्रेरणास्रोत हैं और एक अच्छे इंसान भी हैं| मैंने उनसे उत्तराखंड के लिए ब्रांड एंबेसडर के रूप में काम करने को कहा है और वह इसके लिए तैयार भी हो गए हैं। वे उत्तराखंड के लिए ब्रांड एंबेसडर के रूप में काम करेंगे|

Akshay Kumar meet CM Pushkar Singh Dhami

अक्षय कुमार ने की सराहना ....

सीएम पुष्कर सिंह धामी ने बताया कि अक्षय कुमार ने राज्य के युवाओं को प्रेरित करने के लिए सरकार द्वारा उठाए गए कदमों की सराहना की है और हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया है|

सिर पर उत्तराखंडी टोपी... हाथ में चारधाम....

बतादें कि, अक्षय कुमार उत्तराखंड में सिर पर उत्तराखंडी टोपी सजाये नजर आये| इसके अलावा सीएम पुष्कर सिंह धामी ने अक्षय कुमार को सम्मान में शॉल उड़ाकर चारधाम का चित्र भेंट किया|

देखें तस्वीरें ....

Akshay Kumar Uttarakhand Brand Ambassador

Akshay Kumar Uttarakhand Brand Ambassador