Akali MLA Sukhwinder Sukhi- पंजाब में अकाली दल को झटका; 2 बार के MLA सुखविंदर सुखी ने जॉइन की आम आदमी पार्टी

पंजाब में अकाली दल को बड़ा झटका; 2 बार के MLA ने जॉइन की आम आदमी पार्टी, चंडीगढ़ में CM भगवंत मान ने जॉइनिंग कराई

Akali Dal Banga MLA Sukhwinder Sukhi Joins Aam Aadmi Party in Punjab

Akali Dal Banga MLA Sukhwinder Sukhi Joins Aam Aadmi Party in Punjab

Akali Dal MLA Sukhwinder Sukhi: पंजाब में शिरोमणि अकाली दल (SAD) को बड़ा झटका लगा है। बंगा विधानसभा हल्के से 2 बार के लगातार विधायक डॉक्टर सुखविंदर सुखी ने अकाली दल को अलविदा कह दिया है और आम आदमी पार्टी का दामन थाम लिया है। चंडीगढ़ में सीएम भगवंत मान ने प्रेस कॉन्फ्रेंस बुलाकर सुखविंदर सुखी की आम आदमी पार्टी में जॉइनिंग कराई। इस दौरान आम आदमी पार्टी के संगठन महासचिव संदीप पाठक की भी मौजूदगी रही। वहीं साथ में पार्टी के और नेता भी मौजूद रहे। विधायक सुखविंदर सुखी के साथ उनके साथी-समर्थक भी आम आदमी पार्टी में शामिल हुए हैं। सीएम ने सभी को पार्टी में मान बख्शने की बात कही है।

  Akali Dal Banga MLA Sukhwinder Sukhi Joins Aam Aadmi Party in Punjab

 

सीएम मान ने कहा- सुखविंदर सुखी अच्छे विचारों के व्यक्ति

सुखविंदर सुखी को आम आदमी पार्टी जॉइन कराते हुए सीएम भगवंत मान ने कहा कि, सुखविंदर सुखी, शहीद भगत सिंह की धरती (बंगा) से आते हैं। वह एक अच्छी सोच के और विचारों के व्यक्ति हैं। वे बाबा साहब अंबेडकर और शहीद भगत सिंह के विचारों पर आगे बढ़ते हुए काम कर रहे हैं। राजनीति में आने और विधायक बनने के बाद सुखविंदर सुखी डॉक्टर के अपने काम के रूप में लोगों की सेवा कर रहे हैं। खासकर दबे-कुचले लोगों के लिए वह काम करते आए हैं। उनके आने से आम आदमी पार्टी को बल मिलेगा। सुखविंदर सुखी के अनुभव को पार्टी इस्तेमाल करेगी और उन्हें संगठन और सरकार में भी समय-समय पर ज़िम्मेदारी मिलेगी। सभी मिलकर काम करेंगे।

  Akali Dal Banga MLA Sukhwinder Sukhi Joins Aam Aadmi Party in Punjab

 

पार्टी के साथ वफादारी से काम करूंगा- सुखविंदर सुखी

आम आदमी पार्टी में शामिल होने के बाद बंगा विधायक डॉक्टर सुखविंदर सुखी ने कहा कि, मैंने सीएम भगवंत मान की नीतियों और बंगा हल्के के विकास के लिए आम आदमी पार्टी जॉइन की है। पार्टी के साथ पूरी वफादारी के साथ काम करूंगा। अकाली दल छोड़ने पर सुखी ने कहा कि, मुझे अकाली दल या सुखबीर बादल से कोई समस्या नहीं है। मैं अकाली दल के मान से ही दो बार विधायक बना हूं। लेकिन अब मैं सोचता हूं कि, बंगा हल्के के विकास के लिए मुझे सीएम भगवंत मान के नेतृत्व में आम आदमी पार्टी से जुड़ना चाहिए। ताकि बंगा हल्के में विकास के काम हो सकें और लोगों को सहूलियतें मिले।

विधायक पद छोड़ने पर क्या बोले सुखविंदर सुखी?

अकाली दल से आम आदमी पार्टी में आने पर विधायक पद से इस्तीफे को लेकर सुखविंदर सुखी ने बयान दिया। सुखविंदर सुखी ने कहा कि, आने वाले समय में कानून और नियमों के अनुसार, इस पर फैसला लिया जाएगा। बता दें कि, सुखविंदर सुखी 2017 और 2022 में, बंगा विधानसभा क्षेत्र से पंजाब विधानसभा के सदस्य चुने गए थे।