महाराष्ट्र, दिल्ली के बाद बिहार तक पहुंचेगी गोहाना की जलेबी
After Maharashtra and Delhi, Gohana's jalebi will reach Bihar
हरियाणा में जनहित के निर्णयों, पीएम-सीएम की नीतियों से भाजपा की लगातार तीसरी बार सरकार
चंडीगढ, 11 मार्च। After Maharashtra and Delhi, Gohana's jalebi will reach Bihar: सहकारिता मंत्री डॉ अरविन्द शर्मा ने कहा है कि गोहाना की जलेबी की मिठास और इसकी कामयाबी महाराष्ट्र, दिल्ली के बाद अब बिहार तक पहुंचेगी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में सरकार प्रदेश किसान, गरीब, युवा, महिलाओं के उत्थान को लेकर मजबूत और प्रभावी योजनाएं बनाकर हर वर्ग को भरोसा जीत रही है।
मंगलवार को बजट सत्र के तीसरे कार्यदिवस में राज्यपाल के अभिभाषण पर विधायक घनश्याम अरोडा के प्रस्ताव के समर्थन में अपने विचार रखते हुए सहकारिता मंत्री डॉ अरविन्द शर्मा ने कहा कि प्रदेश में लगातार तीसरी बार भाजपा सरकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीतियों, पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल, वर्तमान मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के जनहित के निर्णयों और जनता के मजबूत भरोसे के कारण बनी है। आज प्रदेश की जनता को यह विश्वास है कि नायब सिंह सैनी जो कहेंगे, वो करके दिखाएंगे। अभिभाषण पर चर्चा के दौरान कांग्रेस विधायकों द्वारा वर्ष 2004 से वर्ष 2014 तक के कार्यकाल को बेहतर बताने पर कैबिनेट मंत्री डॉ अरविन्द शर्मा ने सवाल किया कि अगर उनकी सरकार इतनी बढिया थी तो क्या हुआ, जो वर्ष 2014 से वो सत्ता से बाहर हैं। कांग्रेसी कभी नहीं समझ पाएंगे कि वो सत्ता से क्यों बाहर हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने गोहाना में जलेबी तलकर महाराष्ट्र और दिल्ली में कामयाबी का झंडा गाडा। अब यह जलेबी बिहार में भी भाजपा की कामयाबी सुनिश्चित करेगी। गोहाना की जलेबी ने समाज के भाईचारे को मजबूत किया है। आज दिल्ली में बनने वाली जलेबी को भी गोहाना की जलेबी के तौर पर पहचान मिली है।
कैबिनेट मंत्री डॉ अरविन्द शर्मा ने कहा कि सरकार किसान, गरीब, महिला और युवाओं के उत्थान की दिशा में काम किया जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल मार्गदर्शन और मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में हरियाणा का किसान खुशहाली की तरफ बढ रहा है। आज प्रदेश में 24 फसलों की खरीद एमएसपी पर करते हुए 72 घंटे में किसान के खाते में फसल का भुगतान किया जा रहा है। उन्होंने पहली दफा मानसून के चलते खरीफ फसल की बिजाई मे देरी पर भी 2000 रूपए प्रति एकड देकर मिसाल पेश की है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में वर्ष 2014 से पहले किसान गांव में 50 युवा नौकरी लगते थे तो पूरा गांव खुश नहीं होता था, लेकिन आज किसी गांव में 5 युवा भी नौकरी लगते हैं तो पूरा गांव खुशी मनाता है। उन्होंने कहा कि महिला उत्थान को लेकर ऐसी योजनाएं क्रियान्वित की जा रही हैं, जिनके बारे में कभी सोचा नहीं जा सकता था। उन्होंने कहा कि नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के क्रियान्वयन में हरियाणा अन्य राज्यों के सामने मिसाल बन रहा है।
सहकारिता मंत्री डॉ अरविन्द शर्मा ने कहा कि सहकारिता विभाग द्वारा प्रदेश में युवाओं, किसान और महिलाओं को अपने साथ जोडते हुए स्वरोजगार व आत्मनिर्भर बनाने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। सहकारिता विभाग के तहत महिलाओं के स्वयं सहायता समूहों को 5 लाख रूपए का ऋण दिया जा रहा है, जिसमें एक लाख रूपए सब्सिडी होती है। उन्होंने सीएम दूध उत्पादक प्रोत्साहन योजना में 5 रूपए प्रति लीटर की सब्सिडी दिए जाने का जिक्र किया। कैबिनेट मंत्री डॉ अरविन्द शर्मा ने कहा कि शुगर मिल आज 3 दिन से 10 दिन के अंदर गन्ना उत्पादकों को भुगतान कर रही हैं। उन्होंने जनप्रतिनिधियों से आह्वान किया कि गन्ना उत्पादक रहे पुराने किसानों को एक बार फिर से शुगर मिल से जोडें, ताकि शुगर मिलों को बेहतर तरीके से चलाया जा सके। उन्होंने जेलों में बंदी, कैदियों के लिए जनसुविधाएं बढाने व उनके मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए गीता ज्ञान को निरंतर प्रातकालीन सत्र में स्थान दिया गया है। इसी प्रकार अंतरराष्ट्रीय सूरजकुंड मेले में गत वर्ष के 13 लाख पर्यटकों के मुकाबले 18 लाख पर्यटकों के पहुंचने और मेले को दुनिया के मानचित्र पर बेहतर तरीके से जगह बनाने के लिए मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व की सरकार का आभार जताया।