कजाखस्तान के बाद दक्षिण कोरिया में हुआ विमान दुर्घटना, भारत ने पीड़ितों के परिवार के लिए भेजा संदेश

South Korea Plane Crash: कजाकिस्तान विमान दुर्घटना के बाद अब दक्षिण कोरिया में भी एक विमान दुर्घटना हुआ जिसमें कई लोगों की मौत हो गई। भारत ने रविवार को कहा कि उसे दक्षिण कोरिया के मुहान शहर में हुए विमान हादसे के बारे में जानकर गहरा दुख हुआ। दरअसल इस दुर्घटना की जानकारी सियोल में भारत के राजदूत अमित कुमार ने एक्स पर एक पोस्ट के द्वारा दी और कहा कि हम शोक संतप्त परिवार के सदस्यों के प्रति अपनी हार्दिक संवेदना व्यक्त करते हैं। भारतीय दूतावास इस कठिन घड़ी में कोरिया गणराज्य के लोगों और सरकार के साथ एक जुटता के साथ खड़ा है।
कैसे हुई दुर्घटना
बैंकॉक से लौट रहा 15 साल पुराना बोइंग 737– 800 जेट विमान लैंडिंग के दौरान नियंत्रण खो बैठा क्योंकि कथित तौर पर इसका लैंडिंग गियर काम नहीं कर रहा था। विमान रनवे से फिसल कर कंक्रीट की बाढ़ से टकरा गया और उसमें आग लग गई। दुर्घटना की फुटेज में दिखाया गया कि रनवे पर उतरने के प्रयास के दौरान विमान का लैंड गियर अभी भी बंद था, दीवार से टकराने के कारण विस्फोट हुआ और विमान में आग लग गई। बताया जा रहा है कि लगभग 176 लोगों की मृत्यु हो गई है, जिसमें 83 महिलाएं 82 पुरुष और 11 अन्य लोग शामिल हैं।
राजनीतिक संकट के बीच हुई भयंकर त्रासदी
आपको बता दे कि अभियान दुर्घटना ऐसे समय पर घटित हुई जब देश में राजनीतिक संकट उत्पन्न हो गया है, जो राष्ट्रपति द्वारा मार्शल लॉ लागू किए जाने के कारण उत्पन्न हुई थी। दक्षिण कोरिया के कार्यवाहक राष्ट्रपति प्रमुख ने बचाव कार्यों पर चर्चा करने के लिए कैबिनेट सदस्यों के एक साथ आपातकालीन बैठक की, उन्होंने कहा कि पूरी सरकार दुर्घटना के बाद की स्थिति से निपटने के लिए मिलकर काम कर रही है, सभी उपलब्ध संसाधनों को समर्पित कर रही है साथ ही शोक संतप्त परिवारों को पूर्ण सहायता सुनिश्चित करने के लिए हर संभव प्रयास किया जा रहे हैं।