अब न्यूयार्क टाइम्स पर केंद्र सरकार गर्म, अनुराग ठाकुर क्यों बोले- झूठ फैलाना हो बंद

केंद्रीय मंत्री ने विदेशी मीडिया को दी नसीहत
Anurag Thakur on New York Times : नई दिल्ली : विदेशी मीडिया की ओर से भारत के मुद्दों को उछालने की ललक रोजाना नये पायदान पार कर रही है। इंग्लैंड में कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के भाषणों और उनके बयानों को लेकर जिस प्रकार से पेश किया गया है, वह पूरी दुनिया में चर्चित हो रहा है। हालांकि इसने भारत में विदेशी मीडिया की इस दिलचस्पी पर सवाल उठा दिए हैं। अब केंद्र सरकार की ओर से भी इस संबंध में विदेशी मीडिया को नसीहत दी गई है। गौरतलब है कि कश्मीर पर एक विवादित लेख सामने आया है, जिसमें प्रेस की आजादी के संबंध में टिप्पणी की गई है।
केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने शुक्रवार को इन मुद्दों को लेकर (New York Times artical on kashmir ) न्यूयॉर्क टाइम्स सहित विदेशी मीडिया पर तीखा हमला बोला। उन्होंने भारत और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ दुष्प्रचार फैलाने का आरोप लगाया। ट्वीट करते हुए मंत्री ने देश और प्रधान मंत्री को बदनाम करने के लिए विदेशी मीडिया को फटकार लगाई।
न्यूयार्क टाइम्स की राय भारत के प्रति दुष्प्रचार का भाग
अनुराग ठाकुर ने कहा, न्यूयॉर्क टाइम्स ने भारत के बारे में कुछ भी प्रकाशित करते समय तटस्थता को बहुत पहले छोड़ दिया था। कश्मीर में प्रेस की स्वतंत्रता पर न्यूयार्क टाइम्स की तथाकथित राय भारत और उसके लोकतांत्रिक संस्थानों व मूल्यों के बारे में उसके दुष्प्रचार का भाग है। उन्होंने कहा, न्यूयार्क टाइम्स व अन्य विदेशी मीडिया द्वारा भारत और हमारे लोकतांत्रिक रूप से चुने गए प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदीजी के बारे में झूठ फैला रहे हैं। इस तरह के झूठ लंबे समय तक नहीं चल सकते।
उन्होंने एक अन्य ट्वीट में कहा, 'कुछ विदेशी मीडिया भारत और हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ द्वेष पाल रहे हैं और लंबे समय से व्यवस्थित रूप से हमारे लोकतंत्र और बहुसंख्यक समाज के बारे में झूठ फैलाने की कोशिश कर रहे हैं।
प्रेस की स्वतंत्रता मौलिक अधिकारों की तरह पवित्र
अनुराग ठाकुर ने कहा, भारत में प्रेस की स्वतंत्रता अन्य मौलिक अधिकारों की तरह ही पवित्र है। उन्होंने एक अन्य ट्वीट में लिखा, भारत में लोकतंत्र और हम लोग बहुत परिपक्व हैं और हमें इस तरह के एजेंडे से चलने वाले मीडिया से लोकतंत्र के व्याकरण को सीखने की जरूरत नहीं है। एनवाईटी द्वारा कश्मीर में प्रेस की आजादी के बारे में फैलाया गया झूठ निंदनीय है।
भारतीय ऐसी मानसिकता को भारत की धरती पर अपने एजेंडे को चलाने की अनुमति नहीं देंगे। उन्होंने कांग्रेस पर विदेशी धरती पर भारत को बदनाम करने का भी आरोप लगाया। मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा, कांग्रेस को अपना मकसद स्पष्ट करना चाहिए। विदेश जाना और अपने देश को बदनाम करना कांग्रेस और राहुल गांधी की संस्कृति है। राहुल गांधी को नफरत फैलाना बंद करना चाहिए।
Related News
Aaj Ka Panchang, 1 April 2025 : आज दमनक चतुर्थी और नवरात्रि व्रत, जानें शुभ मुहूर्त
Tuesday, 01 Apr, 2025
Horoscope Today 01 April 2025, पढ़ें दैनिक राशिफल
Monday, 31 Mar, 2025