After 24 years in June, Shimla gets a cold night like January, know the weather forecast for four days
BREAKING
धामी कैबिनेट बैठक में आए 17 प्रस्ताव, उत्तराखंड आंदोलन का इतिहास पढ़ेंगे बच्चे, ये अहम फैसले भी शामिल 'फोटोग्राफर मोदी'... जंगल में शेरों की फोटोज ले रहे; गुजरात में गिर लॉयन सफारी से PM Modi की तस्वीरें चर्चा में, आप भी देखिए केंद्रीय मंत्री की बेटी से छेड़छाड़; सहेलियों के साथ मेले में थी, 30-40 मनचले पीछे लगे, गंदे कमेंट्स कर वीडियो बनाते रहे, पुलिस गार्ड से बदसलूकी हरियाणा कांग्रेस नेता हिमानी नरवाल मर्डर केस; पुलिस ने दिल्ली से 1 आरोपी दबोचा, गिरफ्तारी के बाद चौंकाने वाला खुलासा! पढ़िए रिपोर्ट हरियाणा: कांग्रेस कार्यकर्ता हिमानी नरवाल मर्डर केस में बड़ा अपडेट, दिल्ली से गिरफ्तार हुआ बॉयफ्रेंड, हुआ चौंकाने वाला खुलासा

जून में 24 साल बाद शिमला में जनवरी जैसी सर्द रात, जानें चार दिनों का मौसम पूर्वानुमान

After 24 years in June, Shimla gets a cold night like January, know the weather forecast for four days

After 24 years in June, Shimla gets a cold night like January, know the weather forecast for four da

शिमला:हिमाचल प्रदेश में बदले मौसम से जून में 24 साल बाद राजधानी शिमला में जनवरी जैसी सर्द रातें हो गई हैं। बुधवार रात शिमला में न्यूनतम तापमान 9.6 डिग्री रिकॉर्ड हुआ। इससे पहले वर्ष 1999 में 4 जून को शहर का न्यूनतम तापमान 9.4 डिग्री रहा था। वर्ष 2000 से 2022 तक पारा 11 से 14 डिग्री के बीच दर्ज हुआ। कल्पा के न्यूनतम तापमान में भी वर्ष 2013 के बाद कमी दर्ज हुई है। बुधवार रात को कल्पा में न्यूनतम पारा 4.4 डिग्री रहा। इससे पहले वर्ष 2013 में कल्पा में न्यूनतम तापमान 2 डिग्री रहा था।

अधिकतम तापमान में सामान्य से 12 डिग्री की कमी दर्ज हुई। प्रदेश के कुछ भागों में पांच दिनों तक मौसम खराब रह सकता है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार राज्य के मैदानी, मध्य व उच्च पर्वतीय कुछ स्थानों पर 2 जून को बारिश की संभावना है। इस दौरान 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से अंधड़ चलने का भी येलो अलर्ट जारी हुआ है। हालांकि, 3 जून के बाद मौसम में सुधार आने के आसार हैं। 4 व 5 जून को मैदानी भागों में मौसम साफ रहने के आसार हैं। जबकि मध्य व उच्च पर्वतीय एक-दो स्थानों पर बारिश हो सकती है। 

अधिकतम तापमान डिग्री सेल्सियस में

हमीरपुर 30.4

ऊना 29.4

नाहन 27.6

कांगड़ा 25.9

बिलासपुर 25.0

सोलन 23.5

धर्मशाला 21.5

शिमला 20.2