एडवोकेट सुनील जैन बने श्री ऑल इंडिया श्वेतांबर स्थानकवासी जैन कानून सलाहकार समीति के राष्ट्रीय संयोजक

एडवोकेट सुनील जैन बने श्री ऑल इंडिया श्वेतांबर स्थानकवासी जैन कानून सलाहकार समीति के राष्ट्रीय संयोजक

Advocate Sunil Jain became the National Convenor

Advocate Sunil Jain became the National Convenor

नई दिल्ली, 8 फरवरी। Advocate Sunil Jain became the National Convenor: श्री ऑल इंडिया श्वेतांबर स्थानकवासी जैन कॉन्फ्रेंस की घोषित की गई कार्यकारिणी में चंडीगढ़ के एडवोकेट सुनील जैन को राष्ट्रीय कानून सलाहकार समीति में राष्ट्रीय संयोजक नियुक्त किया गया है। यह घोषणा दिल्ली में शनिवार को श्री ऑल इंडिया श्वेतांबर स्थानकवासी जैन की बैठक में की गई। 

राष्ट्रीय महामंत्री डॉक्टर अमितराय जैन ने बताया कि समीति में चेन्नई के सुरेश कुमार लुणावत को जोन-१, राजस्थान के भीलवाडा से कंवरलाल सूरिया जैन को जोन-३, महाराष्ट्र के अहमदाबाद से ईश्वर बाबूसेठ बोरा जैन को जोन-४, गुजरात के सूरत से जयंतिलाल कूकडा जैन को जोन- ५ के राष्ट्रीय समन्वयक बनाया गया है। उन्होंने बताया कि महाराष्ट्र के नासिक से कांतिलाल चोपड़ा जैन को राष्ट्रीय अध्यक्ष, महाराष्ट के औरंगाबाद से तनसुखजी झामड़ जैन को राष्ट्रीय चेयरमैन, पंजाब के मोहाली से मुकेश जैन को राष्ट्रीय मंत्री लगाया गया है। अमितराय जैन ने बताया कि जैन कॉन्फ्रेंस डिजिटाईजेशन राष्ट्रीय समीति में कर्नाटक के बैंगलोर से राजीव, सुनील जैन को राष्ट्रीय चैयरमैन, पंजाब के लुधियाना से मनधीर जैन को राष्ट्रीय मंत्री बनाया गया है। इसी प्रकार हरियाणा के पानीपत से नवीन जैन को समीति सदस्य नियुक्त किया गया है।