Administration staff demolished more than a dozen illegal constructions

प्रशासन के अमले ने एक दर्जन से ज्यादा अवैध निर्माण गिराये

Administration staff demolished more than a dozen illegal constructions

Administration staff demolished more than a dozen illegal constructions

Administration staff demolished more than a dozen illegal constructions- चंडीगढ़I चंडीगढ़ के रायपुर खुर्द गांव में अवैध निर्माण के खिलाफ कार्रवाई करने पहुंची प्रशासन की टीम का जबरदस्त विरोध किया गया। प्रशासन का लाव लश्कर शनिवार को दूसरे दिन भी रायपुर खुर्द में कार्रवाई के लिए मौके पर पहुंचा लेकिन जब स्थानीय लोगों ने इसका विरोध किया तो प्रशासन को मौके पर भारी पुलिस बल बुलाना पड़ा। लोगों के साथ विरोध प्रदर्शन कर रहे इलाके के पार्षद हरजीत सिंह को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। इसके बाद प्रशासन ने करीब एक दर्जन अवैध निर्माणों को ध्वस्त कर दिया। कल शुक्रवार को भी कई इमारतें ढ़हाई गई थी।

डीसी विनय प्रताप सिंह के आदेश पर चंडीगढ़ प्रशासन ने एक दिन पहले रायपुर खुर्द में दो अवैध निर्माणों को ध्वस्त किया था। 2019 में एसडीएम की ओर से इन दोनों मकानों को नोटिस जारी किए गए थे। दोनों मकान मालिकों ने खुद ही इस अवैध निर्माण को गिराने के लिए 15 दिन का समय मांगा था लेकिन इसके बावजूद उन्होंने ऐसा नहीं किया। इसके बाद विभाग की ओर से यह कार्रवाई की गई।

धार्मिक स्थलों को भी दिया गया है नोटिस

चंडीगढ़ प्रशासन ने शहर में अवैध रूप से बने करीब 150 मंदिर, मस्जिद, गुरुद्वारे और चर्च को नोटिस जारी किया था। इन्हें 4 सप्ताह का समय दिया गया था। अब प्रशासन ने इनके खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है। इसमें करीब 106 धार्मिक स्थल हैं। जो नगर निगम की जमीन पर बने हैं, जबकि बाकी धार्मिक स्थल चंडीगढ़ प्रशासन की जमीन पर हैं। चंडीगढ़ प्रशासन द्वारा यह कार्रवाई हाईकोर्ट के आदेश पर की जा रही है। हाल ही में हाईकोर्ट ने एक मामले में सार्वजनिक जमीन पर बने धार्मिक स्थलों को हटाने का आदेश दिया था।