मोहाली में बड़ा हादसा: कार के उड़े चीथड़े, हादसे की तस्वीरें देख सिहर जाएंगे आप

Accident in Mohali
Accident in Mohali : हादसे वाकई बेहद खतरनाक होते हैं| हादसों की वजह से हंसती-खेलती जिंदगी पल में तबाह हो जाती है| फिलहाल, हादसे की एक ताजा खबर सिटी ब्यूटीफुल चंडीगढ़ के नजदीक स्थित पंजाब के मोहाली से सामने आई है| मोहाली में एक बड़ा हादसा हुआ है| हादसे की जद में आई एक कार के जबरदस्त चीथड़े उड़ गए| हादसे की तस्वीरों को जब आप देखेंगे तो सिहर उठेंगे|

हालांकि, अबतक जो खबर मिली है उसके मुताबिक, इस हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ है| लेकिन दो लोग गंभीर रुप से घायल जरूर बताये जा रहे हैं| इधर, हादसे की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है|

एयरपोर्ट रोड पर हुआ यह हादसा...
मिली जानकारी के अनुसार, यह हादसा मोहाली में एयरपोर्ट रोड पर स्पोर्ट काम्प्लेक्स के नजदीक बीती रात हुआ| इस हादसे में जो कार तहस-नहस हुई है| वह पंजाब नंबर (PB 02 BP 6024) की है| फिलहाल, कार कहां जा रही थी| इसमें सवार लोग कौन थे? इस बारे में जानकारी अभी नहीं मिल सकी है| जैसे ही इस घटना से जुड़े अपडेट्स हमें मिलते हैं, हम आपको आगे की जानकारी देंगे| इस खबर के लिंक को रिफ्रेश करते रहें....

रिपोर्ट- मनिंदर