टकरार शुरू: Punjab बोला- चंडीगढ़ मेरा, तो इधर मचल उठा Haryana, देखें अभय चौटाला ने CM खट्टर से क्या मांग कर दी?

टकरार शुरू: Punjab बोला- चंडीगढ़ मेरा, तो इधर मचल उठा Haryana, देखें अभय चौटाला ने CM खट्टर से क्या मांग कर दी?

Abhay Singh Chautala on Punjab Chandigarh Issue

Abhay Singh Chautala on Punjab Chandigarh Issue

चंडीगढ़, पंजाब और हरियाणा दोनों की राजधानी है लेकिन पंजाब चंडीगढ़ पर अपना हक ज्यादा जताता है| वहीं, हक जताने की लड़ाई भी समय-समय पर देखने को मिलती रहती है| फिलहाल, आपको बतादें कि चंडीगढ़ पर पंजाब-हरियाणा की 60-40 की हिस्सेदारी चलती है| लेकिन अब जो केंद्र सरकार ने चंडीगढ़ प्रशासन के कर्मचारियों के लिए केंद्रीय सर्विस रूल्स लागू कर उन्हें अपने अंडर ले लिया है तो ऐसे में पंजाब में विरोध पनप उठा है|

खास बात यह है कि पंजाब में केंद्र सरकार का विरोध करते हुए विधानसभा का विशेष सत्र बुलाकर चंडीगढ़ को पंजाब को दिए जाने का प्रस्ताव भी पास कर दिया गया है| मगर पंजाब की यह प्रस्ताव वाली बात हरियाणा को बहुत ज्यादा खराब लग गई है और अब चंडीगढ़ को लेकर पंजाब के सामने हरियाणा आ खड़ा हुआ है| अब दोनों राज्य चंडीगढ़ को लेकर आमने-सामने हैं|

अभय चौटाला ने CM खट्टर से क्या मांग कर दी?....

दरअसल, इनेलो नेता अभय सिंह चौटाला ने ट्वीट करते हुए कहा है - ''पंजाब विधानसभा में चंडीगढ़ पंजाब को दिए जाने पर जो प्रस्ताव पास किया गया है। ये हरियाणा के हितों पर कुठाराघात है। इसकी कड़े शब्दों में निंदा करता हूँ। और हरियाणा के मुख्यमंत्री से माँग करता हूँ कि तुरंत विधानसभा सत्र बुलाकर ऐसा ही प्रस्ताव यहां पास करें और प्रधानमंत्री से मिल अपना पक्ष मज़बूत करें''।