Swati Maliwal on Atishi: ''अब भगवान बचाए दिल्ली को...''; AAP सांसद स्वाति मालीवाल का आतिशी पर बड़ा हमला

''अब भगवान बचाए दिल्ली को...''; AAP सांसद स्वाति मालीवाल का आतिशी पर बड़ा हमला, दिल्ली नई CM को लेकर क्या-क्या कहा?

AAP Rajya Sabha MP Swati Maliwal Attacks Atishi After Bacame Delhi CM

AAP Rajya Sabha MP Swati Maliwal Attacks Atishi After Bacame Delhi CM

Swati Maliwal on Atishi: अरविंद केजरीवाल के दिल्ली सीएम पद से इस्तीफा दे दिया है। अब आतिशी मार्लेना दिल्ली की नई सीएम बनने जा रहीं हैं। आम आदमी पार्टी विधायक दल की बैठक में उन्हें सर्वसम्मति से सीएम पद के लिए चुना गया है। लेकिन इस बीच आम आदमी पार्टी की ही महिला राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल ने आतिशी पर बड़ा हमला बोला है।

स्वाति मालीवाल ने आतिशी को सीएम बनाए जाने पर कहा कि, आज दिल्ली के लिए बेहद दुखद दिन है कि आतिशी जैसी महिला को दिल्ली मुख्यमंत्री बनाया जा रहा है। जिनके परिवार ने आतंकवादी अफ़ज़ल गुरु को फांसी की सजा से बचाने के लिए लंबी लड़ाई लड़ी। अब तो भगवान बचाए दिल्ली को ऐसी मुख्यमंत्री से.

आतिशी के परिवार ने आतंकी अफ़ज़ल गुरु को निर्दोष बताया- आतिशी

दरअसल, राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल ने सोशल मीडिया पर दिल्ली नई CM आतिशी को लेकर विरोधी बयानबाजी की है। आतिशी ने कहा- "आज दिल्ली के लिए बेहद दुखद दिन है। आज दिल्ली की मुख्यमंत्री एक ऐसी महिला को बनाया जा रहा है जिनके परिवार ने भारतीय संसद पर आतंकी हमले में शामिल आतंकवादी अफ़ज़ल गुरु को फांसी से बचाने की लंबी लड़ाई लड़ी। उनके माता-पिता ने राष्ट्रपति को कई बार दया याचिकाएं भेजीं कि अफ़ज़ल गुरु निर्दोष है, उसे फांसी नहीं होनी चाहिए, वह राजनीतिक साजिश का शिकार हुआ है।

स्वाति मालीवाल ने कहा कि, यह कितना गलत है? आज आतिशी CM बनेंगी, लेकिन हम सभी जानते हैं कि वह केवल "डमी सीएम" होंगी। लेकिन फिर भी यह एक बड़ा मुद्दा है, क्योंकि वह CM होंगी और यह मामला सीधे तौर पर देश और दिल्ली की सुरक्षा से जुड़ा हुआ है। अब भगवान बचाए दिल्ली को ऐसी मुख्यमंत्री से। भगवान दिल्ली की रक्षा करे!

स्वाति मालीवाल ने आगे कहा- दिल्ली की सांसद होने के नाते दिल्ली और देश की आवाज़ उठाना मेरी ज़िम्मेदारी है। मेरी दिल्ली आतंकी अफ़ज़ल प्रेमी हाथ में जाये और मैं चुप बैठ जाऊं, हरगिज़ नही होगा! मेरे ख़िलाफ़ जो मर्ज़ी बोलो, आतंकी अफ़ज़ल से रिश्तों पर जवाब देना होगा। फिलहाल आतिशी मार्लेना अब जवाब क्या देती हैं, ये देखना है।

 

अरविंद केजरीवाल का CM पद से इस्तीफा; LG वीके सक्सेना को सौंपा रिजाइन, आतिशी ने दिल्ली की मुख्यमंत्री बनने के लिए पेश किया दावा

दिल्ली की तीसरी महिला CM होंगी आतिशी; कैबिनेट मंत्री रहते कई मंत्रालय एकसाथ संभाले, पहली बार की विधायक, केजरीवाल की करीबी