अरविंद केजरीवाल को सरकारी आवास देने की मांग; आम आदमी पार्टी ने केंद्र सरकार से डिमांड रखी, कहा- यह कानूनी हक, राजनीति न हो

AAP Demand Residence For Arvind Kejriwal To Central Government News
Arvind Kejriwal Residence: दिल्ली सीएम पद से इस्तीफा देने के बाद अरविंद केजरीवाल सभी सरकारी सुविधाओं को छोड़ने का फैसला कर चुके हैं। बतौर मुख्यमंत्री मिला आवास भी केजरीवाल खाली कर रहे हैं। जहां ऐसे में अब आम आदमी पार्टी ने केजरीवाल के लिए एक नए सरकारी आवास की मांग की है। आम आदमी पार्टी ने केंद्र सरकार से डिमांड रखी है कि, अरविंद केजरीवल को दिल्ली में साधन के रूप में एक सरकारी आवास उपलब्ध कराया जाये। क्योंकि आम आदमी पार्टी एक राष्ट्रीय पार्टी है। इसलिए आप के राष्ट्रीय संयोजक और मुखिया होने के नाते ये उनका कानूनी हक है।
राघव चड्ढा ने कहा- इसमें राजनीति न हो
दरअसल, राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने प्रेस वार्ता में यह जानकारी दी कि आम आदमी पार्टी की तरफ से केंद्र सरकार के शहरी आवास-विकास मंत्रालय को लेटर लिखा गया है। जिसमें आम आदमी पार्टी, जो कि एक राष्ट्रीय पार्टी है। उसके राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल को दिल्ली में सरकारी आवास दिए जाने की मांग की गई है। राघव चड्ढा ने कहा कि, राष्ट्रीय पार्टी को कुछ साधन उपलब्ध करवाए जाते हैं, जिसमें से एक साधन है राष्ट्रीय पार्टी को उपलब्ध करवाए जाने वाला कार्यालय।
हालांकि, एक लंबी कोर्ट लड़ाई के बाद केंद्र सरकार ने आम आदमी पार्टी को कार्यालय उपलब्ध करवा दिया है। लेकिन अब केंद्र सरकार बिना किसी राजनीतिक भेदभाव के अरविंद केजरीवाल को सरकारी आवास भी दे। राघव चड्ढा ने कहा कि, देश में 6 राष्ट्रीय पार्टी हैं, सभी राष्ट्रीय पार्टी के अध्यक्ष को आवास उपलब्ध करवाया गया है। अरविंद केजरीवाल हमारे राष्ट्रीय संयोजक हैं और AAP छठी राष्ट्रीय पार्टी है। हमें उम्मीद है कि सरकार बिना किसी राजनीतिक भेदभाव के आवास उपलब्ध करवाएगी।
राष्ट्रीय पार्टी को कुछ साधन उपलब्ध करवाए जाते हैं, जिसमें से एक साधन है राष्ट्रीय पार्टी को उपलब्ध करवाए जाने वाला कार्यालय।
वहीं देश में 6 राष्ट्रीय पार्टी हैं, सभी राष्ट्रीय पार्टी के अध्यक्ष को आवास उपलब्ध करवाया गया है। @ArvindKejriwal जी हमारे राष्ट्रीय संयोजक हैं और AAP… pic.twitter.com/xVwDSJgf5S— AAP (@AamAadmiParty) September 20, 2024
- aap demand residence for arvind kejriwal
- kejriwal give up all govt facilities
- cm arvind kejriwal resigns
- delhi cm arvind kejriwal resigns
- arvind kejriwal meet delhi lg
- cm arvind kejriwal resigns news
- arvind kejriwal resigns delhi cm post
- delhi chief minister news update
- delhi new chief minister update
- delhi chief minister post news
- atishi new chief minister delhi new chief minister atishi
- delhi new cm atishi