हरियाणा पंचायत चुनाव के लिए AAP के उम्मीदवारों की एक और सूची जारी हुई, देखें कौन कहां से ठोक रहा ताल?

AAP Candidates In Haryana Panchayat Chunav 2022
AAP Candidates In Haryana Panchayat Chunav 2022 : हरियाणा पंचायत चुनाव-2022 के लिए आम आदमी पार्टी (Aam Aadmi Party) ने अपने उम्मीदवारों की एक और सूची जारी की है| पार्टी ने अंबाला, कुरुक्षेत्र, करनाल, सोनीपत, चरखी-दादरी, रोहतक, सिरसा और रेवाड़ी जिले में जिला परिषद सदस्य पद के लिए अपने 42 उम्मीदवारों की घोषणा की है| नीचे दी गई लिस्ट में आप विस्तार से देख सकते हैं कि किसे कहां से उम्मीदवार बनाया गया है?
.gif)
.gif)
हरियाणा में पहले फेज का पंचायत चुनाव
बतादें कि, पहले फेज में हरियाणा (Haryana) के 9 जिलों में पंचायत चुनाव होगा| इन जिलों में भिवानी, झज्जर, जींद, कैथल, महेंद्रगढ़, नूंह, पंचकूला, पानीपत और यमुनानगर जैसे जिले शामिल है| यहां जिला परिषद और पंचायत समितियों के लिए 30 अक्टूबर को वोट पड़ेंगे| जबकि सरपंच-पंचों के लिए 2 नवंबर को वोटिंग की जाएगी|
हरियाणा में दूसरे फेज का पंचायत चुनाव
दूसरे फेज में प्रदेश के 9 जिलों में चुनाव कराया जाएगा| इस फेज में अम्बाला, चरखी-दादरी, गुरुग्राम, करनाल, कुरुक्षेत्र, रेवाड़ी, रोहतक, सिरसा व सोनीपत जैसे कुल 9 जिलों को शामिल किया गया है| इन जिलों में जिला परिषद और पंचायत समितियों के लिए 9 नवंबर को वोट पड़ेंगे| जबकि सरपंच-पंचों के लिए 12 नवंबर को वोटिंग की जाएगी| वोटिंग का समय सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक का रहेगा| उम्मीवार अपना नामांकन 21 अक्टूबर से 28 अक्टूबर तक दाखिल कर सकते हैं| हालांकि, इस बीच 23, 24 और 25 को त्योहार के चलते नामकान दाखिल नहीं होगा|
अभी रह गए 4 जिले
बतादें कि, हरियाणा पंचायत चुनाव के दूसरे फेज की घोषणा के बाद भी अभी 4 जिले ऐसे रह गए हैं| जहां चुनाव नहीं हो रहा है| हिसार, फतेहाबाद, फरीदाबाद और पलवल में तीसरे फेज में चुनाव होगा| बतादें कि, फतेहाबाद जिले को पहले फेज में शामिल किया गया था लेकिन आदमपुर उपचुनाव को देखते हुए यहां चुना टाल दिया गया| आदमपुर में उपचुनाव के लिए 3 नवंबर को मतदान और 6 नवंबर को मतगणना होनी है|
यह पढ़ें - हरियाणा के कैथल में जिला प्रशासन की टीम पर हमला, मौके पर हड़कंप की स्थिति