AAP and Congress alliance to be announced tomorrow, Aam Aadmi Party will contest on five seats!

आप व कांग्रेस गठबंधन की घोषणा कल, पांंच सीटों पर लड़ेगी आम आदमी पार्टी!

AAP and Congress alliance to be announced tomorrow, Aam Aadmi Party will contest on five seats!

AAP and Congress alliance to be announced tomorrow, Aam Aadmi Party will contest on five seats!

AAP and Congress alliance to be announced tomorrow, Aam Aadmi Party will contest on five seats!- चंडीगढ़। हरियाणा विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस व भाजपा दूसरी सूची जारी करने को लेकर एक दूसरे की तरफ नजरे टिकाकर बैठी है। बीजेपी की पहली सूची घोषित किए जाने के साथ ही पार्टी कार्यकताओं ने कई जगह पर खुलकर विरोध जताया। इसी प्रकार कांग्रेस की भी सूची आते ही कई सीटों को लेकर कड़ा विरोध देखने को मिल रहा है। अब भाजपा कांग्रेस पर निगाहे गड़ाकर बैठी है कि कांगेेस जैसी ही सूची जारी करे तभी वह अपनी दूसरी सूची जारी करे, जबकि कांग्रेस भी भाजपा पर नजरें लगाए बैठी है कि भाजपा किस सीट पर किस प्रत्याशी पर पत्ता खेलते हैं।

कांग्रेस व आम आदमी पार्टी में गठबंधन को लेकर शनिवार को देर रात तक पेंच फंसा रहा, लेकिन उच्चस्तरीय सूत्रों के अनुसार गठबंधन को लेकर सोमवार को आम आदमी पार्टी को 5 सीटों पर सहमति बनेगी। वहीं दावा यह भी किया जा रहा है कि देर रात तक कांग्रेस व आम आदमी पार्टी के नेता सीटों के बंटवारे को लेकर अंतिम निर्णय ले चुके थे। वहीं पर कांग्रेस प्रभारी दीपक बावरियां ने स्पष्ट कहा है कि गठबंधन की घोषणा एक-दो दिन में हो जाएगी। इधर, आप नेता राघव चड्ढा ने भी संकेत दिए हैं कि बातचीत जारी है।

पाटी सभी 90 सीटों पर लडऩे को तैयार: संदीप पाठक

हरियाणा में विधानसभा चुनावों के लिए कांग्रेस के साथ गठबंधन पर पेच फंसने के बाद शनिवार को आम आदमी पार्टी ने चेतावनी देते हुए कहा कि जो लोग पार्टी को कम आंकते हैं उन्हें इसका पछतावा होगा। आप के राष्ट्रीय सचिव (संगठन) संदीप पाठक ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कहा कि पार्टी पूरी ताकत से हरियाणा चुनाव में सभी 90 सीटों पर चुनाव लडऩे के लिए तैयार है।

कांग्रेस की पहली सूची में जाट व एससी को सर्वाधिक टिकट

भारतीय जनता पार्टी द्वारा जारी की गई प्रत्याशियों की पहली सूची में जहां गैर जाटों को तरजीह दी गई है वहीं कांग्रेस की पहली सूची में जाटों व दलितों को सबसे ऊपर रखकर एक नया समीकरण बनाने का प्रयास किया गया है। जिसके चलते इन दो जातियों के नेताओं को सर्वाधिक टिकट दिए गए हैं। कांग्रेस ने सबसे अधिक जाट चेहरों पर भरोसा जताया है। गढ़ी-सांपला-किलोई से भूपेंद्र हुड्डा, जुलाना से विनेश फोगाट और गोहाना से जगबीर मलिक समेत जाट बिरादरी के नौ नेताओं को टिकट देकर इस वर्ग की भाजपा के प्रति नाराजगी को भुनाने की कोशिश की। अनुसूचित जाति को जाटों के बराबर रखा। होडल से 5 साल पहले चुनाव हारे पार्टी प्रदेशाध्यक्ष चौधरी उदयभान को फिर टिकट दी। जून में हुए लोकसभा चुनाव में हरियाणा की दोनों रिजर्व सीटें सिरसा और अंबाला में पार्टी जीती थी।

राज्य की 17 रिजर्व विधानसभा सीटों में से 11 पर कांग्रेस आगे रही थी। कांग्रेस ने नौ दलित चेहरों को मैदान में उतारा है। पहली सूची में राव दान सिंह,चिरंजीव राव,बिशन लाल सैनी और सोनीपत से सुरेंद्र पंवार जैसे सात ओबीसी को टिकट देकर कांग्रेस ने यह संदेश देने का प्रयास किया है कि वह केवल एक जाति की पार्टी नहीं है। इसके अलावा भाजपा की नॉन जाट राजनीति का भी तोड़ निकालने का प्रयास किया गया है। पहली सूची में फिरोजपुर झिरका से मामन खान, पुन्हाना से मुहम्मद इलियास और नूंह से आफताब अहमद समेत तीन मुस्लिम चेहरों को शामिल किया गया। कांग्रेस ने ब्राह्मण, पंजाबी और सिख चेहरों को भी प्रतिनिधित्व दिया। बादली से कुलदीप वत्स और फरीदाबाद एनआईटी से नीरज शर्मा ब्राह्मण चेहरे हैं। रोहतक से भारत भूषण बत्रा पंजाबी और असंध से शमशेर सिंह गोगी सिख समुदाय से ताल्लुक रखते हैं।