Haryana AAP Candidates: हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए AAP ने उम्मीदवार उतारे; जारी की 20 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट

हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए AAP ने उम्मीदवार उतारे; जारी की 20 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट, कांग्रेस से गठबंधन की बात नहीं बनी

Aam Aadmi Party Candidates First List For Haryana Assembly Election 2024

Aam Aadmi Party Candidates First List For Haryana Assembly Election 2024

Haryana AAP Candidates List: हरियाणा में विधानसभा चुनाव को लेकर आम आदमी पार्टी (Aam Aadmi Party) और कांग्रेस के बीच गठबंधन की बात चल रही थी। लेकिन अब आम आदमी पार्टी ने अपने उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी है। आप की इस पहली लिस्ट में 20  उम्मीदवारों के नाम शामिल हैं।

वहीं आम आदमी पार्टी ने पहली लिस्ट में जिन 20 सीटों पर अपने उम्मीदवार घोषित किए हैं। उनमें से 11 सीटों (उचाना कलां, मेहम, बादशाहपुर, नारायणगढ, समालखा, डबवाली, रोहतक, बहादुरगढ, बादली, बेरी, महेन्द्रगढ) पर कांग्रेस पहले ही अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर चुकी है।

ऐसे में यह साफ है कि, हरियाणा में गठबंधन को लेकर कांग्रेस-आप की बात नहीं बन पाई है। दोनों पार्टियों में गठबंधन की सीटों पर समझौता फेल हो गया। हरियाणा में आम आदमी पार्टी और कांग्रेस में गठबंधन होने की संभावना सीटों के बंटवारे पर आकर अटक गई।

Haryana AAP Candidates List

Haryana AAP Candidates List

 

कांग्रेस को गठबंधन के लिए शाम तक समय दिया था

इससे पहले आम आदमी पार्टी ने कांग्रेस को गठबंधन के लिए आज शाम तक का समय दिया था। आम आदमी पार्टी के हरियाणा प्रदेश अध्यक्ष सुशील गुप्ता ने कहा था कि, पार्टी सभी 90 सीटों पर चुनाव लड़ने के लिए अकेले भी पूरी तरह से तैयार है। सभी सीटों पर उम्मीदवारों की प्रक्रिया भी पूरी की जा चुकी है। बस हम गठबंधन को लेकर खबर आने का इंतजार कर रहे हैं।

खबर न आई तो 90 उम्मीदवारों की लिस्ट जारी कर देंगे

हरियाणा आप प्रदेश अध्यक्ष सुशील गुप्ता ने ऐलान किया था कि, अगर कांग्रेस के साथ गठबंधन को लेकर आज शाम तक कोई खबर नहीं आती है तो आम आदमी पार्टी हरियाणा की सभी 90 विधानसभा सीटों के लिए उम्मीदवारों की लिस्ट जारी कर देगी। सुशील गुप्ता ने कहा था कि, आम आदमी पार्टी हरियाणा का प्रदेश अध्यक्ष होने के नाते मैं 90 सीटों के लिए पूरी तैयारी कर रहा हूं। क्योंकि आलाकमान की ओर से गठबंधन की कोई खबर अब तक नहीं आई है, अगर शाम तक कोई खबर नहीं आती है तो शाम तक हम उम्मीदवारों की घोषणा कर देंगे। आम आदमी पार्टी पूरी तैयारी में है।

सुशील गुप्ता ने कहा- हमारे संयम को हमारी कमजोरी न समझें

AAP हरियाणा अध्यक्ष सुशील गुप्ता का कहना था कि, आम आदमी पार्टी एक अनुशासित पार्टी है, हमारे कार्यकर्ता, परिवार जोड़ो अभियान से जुड़े हुए हैं, केजरीवाल की गारंटी गांव-गांव जा रही है, हरियाणा में हमारी जनसभाएं चल रही हैं। सभी नेता पूरी तत्परता से बीजेपी सरकार को उखाड़ फेंकने की तैयारी में लगे हैं. सुशील गुप्ता ने आगे कहा कि, आम आदमी पार्टी एक मजबूत पार्टी है, कोई हमारे संयम को हमारी कमजोरी न समझे। आम आदमी पार्टी हरियाणा में एक मजबूत विकल्प के रूप में उभरी है।

आम आदमी पार्टी एक राष्ट्रीय राजनीतिक दल

हरियाणा में आम आदमी पार्टी और कांग्रेस गठबंधन को लेकर सांसद संजय सिंह का भी बयान सामने आया था। संजय सिंह ने भी यह बात दोहराई थी कि, हरियाणा के लिए आम आदमी पार्टी पूरी तैयारी में है और उम्मीदवारों को लेकर प्रक्रिया पूरी की जा चुकी है। क्योंकि समय बहुत कम है। नामांकन की लास्ट डेट पास में है। ऐसे में हमें अपनी तैयारी रखनी होगी।

सुशील गुप्ता के बयान पर संजय सिंह ने कहा था कि, अगर गठबंधन पर आज फैसला नहीं हो पाता है तो जाहिर बात है कि हमें अपने उम्मीदवारों की घोषणा करनी पड़ेगी। संजय सिंह ने कहा कि, आम आदमी पार्टी एक राष्ट्रीय राजनीतिक दल है। हरियाणा में हमारा एक मजबूत संगठन है। अरविंद केजरीवाल या पार्टी नेतृत्व की ओर से (गठबंधन को लेकर) जो भी निर्देश आयेगा। हम उसी हिसाब से आगे बढ़ेंगे।

हरियाणा में विधानसभा चुनाव का शेड्यूल बदला

हरियाणा विधानसभा चुनाव-2024 के शेड्यूल में बदलाव किया गया है। इलेक्शन कमीशन (ECI) ने नया शेड्यूल जारी किया है। जहां नए शेड्यूल के मुताबिक, हरियाणा में विधानसभा चुनाव के लिए 5 अक्टूबर को वोट डाले जाएंगे। जबकि वोटों की गिनती 8 अक्टूबर को होगी। इससे पहले 1 अक्टूबर को वोटिंग होनी थी और 4 अक्टूबर को रिजल्ट घोषित किया जाना था।

हरियाणा में कितने पोलिंग स्टेशन और कितने वोटर

मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने जानकारी दी है कि, हरियाणा के 22 जिलों में कुल 90 विधानसभा सीटों पर वोटिंग होगी। इन 90 सीटों में 73 जनरल, 0 ST और 17 SC सीटें हैं। वहीं हरियाणा में कुल वोटरों की संख्या 2.01 करोड़ है। इन कुल वोटरों में 1.06 करोड़ पुरुष और 0.95 करोड़ महिला वोटर शामिल हैं। वहीं हरियाणा में युवा वोटरों (उम्र-20 से 29) की संख्या 40.95 लाख है। जबकि फ़र्स्ट टाइम वोटरों (उम्र-18 से 19) की संख्या 4.52 लाख है। इसके साथ ही पीडबल्यूएस, बुजुर्ग और थर्ड जेंडर वोटर भी शामिल हैं। इसके अलावा हरियाणा में 10 हजार 495 लोकेशन पर 20 हजार 629 पोलिंग स्टेशन बनाए गए हैं। जहां लोग वोट डालने के लिए आएंगे।

रियाणा में इस बार जल्दी विधानसभा चुनाव

हरियाणा में मौजूदा विधानसभा का कार्यकाल 3 नवंबर 2024 को समाप्त होने वाला है। यानि हरियाणा में मौजूदा सरकार का कार्यकाल 3 नवंबर, 2024 को समाप्त हो जाएगा। हरियाणा में विधानसभा की कुल 90 सीटों पर पिछला विधानसभा चुनाव साल 2019 में हुआ था। तब चुनाव आयोग ने 27 सितंबर को चुनावी नामांकन के लिए अधिसूचना जारी की थी और 4 अक्टूबर तक नामांकन दाखिल किए गए थे। वहीं 7 अक्टूबर नामांकन वापस लेने की तिथि थी। जबकि 2019 में हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए वोटिंग 21 अक्टूबर को हुई थी। जिसके बाद 24 अक्टूबर को विधानसभा चुनाव में पड़े वोटों की गिनती की गई और रिजल्ट डिक्लेयर कर दिया गया था।

किसी भी पार्टी को नहीं मिला था बहुमत

2019 के हरियाणा विधानसभा चुनाव में किसी भी पार्टी को बहुमत हासिल नहीं हुआ था। हरियाणा की कुल 90 विधानसभा सीटों में बहुमत के लिए किसी पार्टी को अकेले दम पर 46 सीटों की जरूरत होती है। लेकिन रिजल्ट के बाद सत्ताधारी पार्टी बीजेपी ने 40 सीटें जीतीं, कांग्रेस ने 31 सीटें, जेजेपी ने 10 और अन्य ने 9 सीटें हासिल की थी। जिसके बाद बीजेपी और जेजेपी ने आपस में गठबंधन किया और राज्य में सीएम मनोहर लाल के नेतृत्व में गठबंधित सरकार चलाई। इस दौरान जेजेपी प्रधान महासचिव दुष्यंत चौटाला हरियाणा के डिप्टी सीएम रहे।

लेकिन यह गठबंधित सरकार इस साल लोकसभा चुनाव से पहले बिखर गई। 12 मार्च को बीजेपी ने जेजेपी से गठबंधन तोड़ लिया और इसके साथ ही मनोहर लाल खट्टर ने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया। जिसके बाद उसी दिन नायब सिंह सैनी ने सरकार बनाने के लिए तय विधायकों की संख्या के हरियाणा के नए मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। इस समय नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में हरियाणा में बीजेपी सरकार है। वहीं इस बार के हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 में बीजेपी कांग्रेस, जेजेपी और आप के बीच चौतरफा मुकाबला होने की संभावना है। उधर इनेलो भी इस बार पूरी दमखम के साथ मैदान में है।

इनेलो और मायावती की बीएसपी पार्टी गठबंधन के साथ चुनाव मैदान में उतरे हैं। इस बार देखना यह होगा हरियाणा की जनता किस पार्टी को सत्ता में बैठाती है। ज्ञात रहे कि, हरियाणा लोकसभा चुनाव में बीजेपी को बड़ा झटका लग चुका है। 2019 के लोकसभा चुनाव में जहां बीजेपी ने राज्य की सभी 10 लोकसभा सीटें जीतीं थीं तो वहीं 2024 के लोकसभा चुनाव में बीजेपी को 5 सीटों पर हार का सामना करना पड़ा। ये सीटें कांग्रेस के खाते में गईं। जिसे 2019 में एक भी लोकसभा सीट नहीं मिली थी।